दिसंबर तक हर हाथ में होगा 4G स्मार्टफोन वो भी सिर्फ 300 रुपए प्रति माह में

नई दिल्ली। मोबाइल के शौकीन लोगों के लिए रिलायंस धमाकेदार ऑफर लाने की तैयारी में हैं। मुकेश अंबानी ने मोबाईल की दुनिया में फिर से जोरदार वापसी की घोषणा की है। अंबानी ने उपभोक्ताओं को महज 4000 रुपए में 4जी स्मार्टफोन देने की घोषणा की है वो भी 300-400 रुपए महीने की किश्त पर।

smartphone

मुकेश अंबानी ने मोबाइल की दुनिया में ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि इस साल दिसंबर माह तक हम उपभोक्ताओं को महज 4000 रुपए में 4जी स्मार्टफोन की सुविधा मुहैया करायेंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के जरिए हम देशभर के लोगों की मुट्ठी में स्मार्टफोन पहुंचाने का काम करेंगे।

क्या हैं इस योजना के मुख्य अंश

  • दिसंबर माह तक शुरु होगी यह योजना
  • इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को 4जी स्मार्टफोन मुहैया कराये जायेंगे।
  • उपभोक्ताओं को इसके लिए सिर्फ 300 से 400 रुपए प्रति माह खर्च करने होंगे।
  • यह सुविधा गांव और शहर के सभी उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगी।
  • अपने तरह की यह सबसे सस्ती योजना इस देश में शुरु होने जा रही है।
  • इस योजना से उपभोक्ता हाई स्पीड डेटा का लुत्फ देश के किसी भी कोने से उठा सकते हैं।
  • अमेरिका में यह योजना आज से 10-15 साल पहले शुरु हुई थी।
  • गरीब से गरीब व्यक्ति भी 4जी स्मार्ट फोन का लुत्फ उठा सकता है।

रिलायंस जीयो इंफोकॉम के अतंर्गत इस योजना की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए बीटा नेटवर्क की टेस्टिंग भी शुरु कर दी गयी है। आने वाले कुछ ही महीने में यह काम करना भी शुरु कर देगा। अंबानी ने कहा कि इस योजना के जरिए हम लोगों को कंप्युटिंग, संचार सहित गांव और शहर में हर सख्श को सुविधा मुहैया करायेंगे।

अंबानी ने कहा कि जो अमेरिकी राष्ट्रपति ने 10-15 साल पहले किया था वह हम अब देश के लोगों को मुहैया करायेंगे। इस सुविधा का लाभ गरीब से गरीब उपभोक्ता भी उठा सकेगा क्योंकि इसके लिए उसे हर महीने सिर्फ 300 से 400 रुपए खर्चने होंगे।

मुकेश अंबानी मोबाई की दुनिया में काफी लंबे अरसे बाद कदम रख रहे हैं। मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के बीच हुए विवाद के बाद बंटवारे के बाद मुकेश अंबानी पहली बार मोबाइल की दुनिया में कदम रख रहे हैं। रिलायंस की इस घोषणा के बाद उपभोक्ताओं को हाई स्पीड डेटा सहित कई लाभ मिलेंगे जिसके जरिए उपभोक्ता फोन में एचडी टीवी का भी लुत्फ उठा पायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+