Home Loan: अब 40 साल के लिए मिलेगा होम, जानिए क्या है नया नियम
लबी अवधि के लिए होम लोन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस अब 40 साल की अवधि के लिए होम लोन लेकर आया है।
Home Loan: जिस तरह से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस बार फिर से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है उसके बाद कई बैंक इसका लाभ ग्राहकों को देकर अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। अहम बात यह है कि ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन बावजूद इसके होम लोन की ब्याज दर अपने शीर्ष पर है।
हालांकि होम लोन पर ब्याज दरों में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है, लेकिन कई बैंक अब अपने ग्राहकों को 40 साल की अवधि का होम लोन मुहैया करा रहे हैं। इससे ग्राहकों को दो बड़े फायदें होंगे, पहला उनकी मासिक किश्त कम होगी और उन्हें अधिक लोन राशि मिल सकेगी।

बजाज हाउसिंग फाइनेंस अपने ग्राहकों को होम 40 साल की अवधि के लिए भी मुहैया करा रहा है। पहले अधिकतम अवधि 30 वर्ष थी, जिसे बढ़ाकर 40 वर्ष कर दिया गया है। बजाज फाइनेंस के के अनुसार नया होम लोन ले रहे ग्राहक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
कंपनी की ओर से कहा गया है कि लोन की अवधि में बदलाव की वजह से बजाज हाउसिंग फाइनेंस ग्राहकों को सबसे कम ब्याज दरों पर बाजार में होम लोन मुहैया करा रहा है, प्रति लाख महज 733 रुपए की ब्याज दर पर होम लोन ग्राहकों को मुहैया कराया जा रहा है।
हालांकि 40 साल की अवधि का होम लोन लेने के लिए आवेदनकर्ता की उम्र काफी मायने रखेगी। बजाज हाउसिंग की ओर से कहा गया है कि अगर कोई ग्राहक 40 साल की अवधि के लिए होम लोन का आवेदन कर रहा है तो उसकी अधिकतम उम्र 23 वर्ष होनी चाहिए, लोन पूरा होने के समय ग्राहक की उम्र 75 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को प्रति वर्ष 8.5 फीसदी की ब्याज दर पर होम लोन मिल सकता है। पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट का कहना है कि लोन की अवधि बढ़ने से इसे लेना आसान हो जाता है, लेकिन इसमें ब्याज की कुल राशि काफी अधिक बढ़ जाती है।












Click it and Unblock the Notifications