Post Office FD: बिना जोखिम, गारंटी के साथ 10 लाख बनेंगे 30 लाख, जानिए कैसे करें निवेश
शेयर बाजार लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है, जिस तरह से पिछले तीन साल में शेयर बाजार ने रफ्तार दिखाई है, उसने हर किसी को दंग कर दिया है। दुनियाभर के बाजारों की तुलना में भारतीय बाजार ने रिकॉर्ड तेजी देखी है। ऐसे में कई निवेशकों और एक्सपर्ट को डर सता रहा है कि शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आ सकती है।
ऐसे में कई निवेशकों को यह डर है क्या शेयर बाजार में निवेश करना चाहिए। अगर आप भी इस डर से परेशान हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या आपको शेयर बाजार में निवेश करना चाहिए या किसी और सुरक्षित और गारंटीड विकल्प में तो हम आपके लिए लेकर आए हैं सबसे सुरक्षित और सरकारी गारंटी के साथ निवेश का विकल्प।

पोस्ट ऑफिस निवेश सबसे सुरक्षित
जी हां, पोस्ट ऑफिस की एफडी को सबसे सुरक्षित विकल्पों में से एक माना जाता है। यहां भी निवेश करके आप अच्छा खासा रिटर्न बना सकते हैं। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (FD) में निवेश करना बैंक निवेश की तरह ही अत्यधिक सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि सरकार आपके फंड की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।
पोस्ट ऑफिस द्वारा पेश की जाने वाली विभिन्न योजनाओं में से, पोस्ट ऑफिस FD सबसे अलग है, खासकर 5 साल की अवधि वाला विकल्प जो वर्तमान में 7.5 प्रतिशत ब्याज दर देता है।
80सी में भी मिलती है छूट
यह योजना न केवल आकर्षक ब्याज दर प्रदान करती है, बल्कि आयकर अधिनियम 80C के तहत कर लाभ भी प्रदान करती है, जो इसे अपने रिटर्न को अधिकतम करने की चाह रखने वाले निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाती है।
पोस्ट ऑफिस एफडी में अपने निवेश को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने के लिए, एक खास रणनीति का इस्तेमाल करके सिर्फ 15 वर्ष में 10 लाख रुपए के निवेश को 30 लाख तक बना सकते हैं।
पहले पांच साल में 4.49 लाख का रिटर्न
उदाहरण के तौर पर 10 लाख रुपये का अगर आप शुरुआती निवेश करते हैं तो 7.5 प्रतिशत ब्याज दर पर पहले 5 साल की अवधि में आपको 4,49,948 रुपये ब्याज मिलता है, जिससे आपकी कुल राशि 14,49,948 रुपये हो जाती है। ऐसे में अगर आप इस राशि को अग 5 साल के लिए जमा रहने देते हैं तो आपका कुल ब्याज 11,02,349 रुपये हो जाता है।
लगातार तीसरी बार करें एफडी
जिससे आपकी कुल राशि 21,02,349 रुपये हो जाती है। ऐसे में अगर एक बार और आप इस राशि को निकालने की बजाए 5 साल के लिए निवेश कर देते हैं तो 20,48,297 रुपये के बदले आपको 15 साल के अंत में कुल 30,48,297 रुपये मिलेंगे। यानि निवेश के इस विकल्प से आप अपने 10 लाख रुपए को 15 साल में तीन गुना कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications