गौतम अडाणी बोले- आर्थिक मंदी जैसे हालात, फिर भी भारत पर दांव लगाने का सबसे अच्छा मौका

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से भारत की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचा है। आने वाले कई महीनों तक मंदी जैसे हालात रहेंगे। इस बीच अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने इस मौके में भी कई बेहतर विकल्प बताए हैं। उनके मुताबिक भारत पर दांव लगाने का ये सबसे अच्छा वक्त है। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना को लेकर लिए गए सरकार के फैसलों की भी तारीफ की।

Gautam Adani

अडाणी गैस लिमिटेड की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट में गौतम अडाणी ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर में गिरावट हो रही है। इसके बावजूद भारत दुनिया का प्रमुख उपभोग केंद्र होगा। इसके साथ ही भारत पर दांव लगाने का ये सबसे अच्छा मौका है। अडाणी के मुताबिक कोई भी विचार पूरी तरह से सही या गलत नहीं हो सकता है। इस संकट के समय जरूरत ऐसी सरकार की है, जो उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर निर्णय ले सके। उन्होंने कोरोना संकट के दौरान सरकार के फैसलों की भी तारीफ की। अडाणी के मुताबिक कोरोना से उपजे हालात से निपटने में देश ने अच्छा काम किया है। उनके मुताबिक अगर सरकार ने फैसले लेने में देर की होती, तो स्थिति आज बहुत ज्यादा खराब होती।

2019-20 वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 4.2 प्रतिशत पर आ गई। पिछले एक दशक में ये सबसे बड़ी गिरावट है। अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों के साथ-साथ भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी मौजूदा वित्त वर्ष में विकास दर में भारी गिरावट का अनुमान लगाया है। अडाणी के मुताबिक लॉकडाउन ने लाखों-करोड़ों लोगों की नौकरियां छिनी हैं। प्रवासी मजदूरों की हालत देखकर सभी को दुख होता है, हमें इस मुश्किल वक्त का डटकर सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल वक्त में नेता, अधिकारी, डॉक्टर, व्यवसायी और सभी ने एक-दूसरे का समर्थन किया, जो वाकई सराहनीय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+