G20 की पहली इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक आज से पुणे में, ढांचागत विकास पर होगी चर्चा

जी20 की पहली इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक आज से पुणे में होगी। बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्रालय का आर्थिक विभाग करेगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया और ब्राजील इसकी सह अध्यक्षता करेंगे।

g20

First G-20 Infrastructure Working Group: जी20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक 16 से 17 जनवरी के बीच पुणे में होगी। बता दें कि भारत इस बार जी20 की मेजबानी और अध्यक्षता कर रहा है। विदेश मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक में IWG सदस्य देशों, मेहमान देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों को को भारत ने न्योता दिया है ताकि इस साल के इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंडा को भारत की जी20 अध्यक्षता में साथ लाया जा सके। इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप इंफ्रा से जुड़े निवेश, इंफ्रा के समग्र विकास, गुणवत्तापरक इंफ्रा निवेश जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

इस बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर के नए तौर तरीकों को लेकर चर्चा होगी। इस दौरान यह चर्चा भी होगी कि कैसे इंफ्रा के लिए वित्तीय मदद देने की आड़ में दूसरे देशों की संप्रभुता के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाए। गौर करने वाली बात है कि भारत पहली बार जी20 की अध्यक्षता कर रहा है। जी20 की इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक में भारत इससे जुड़े अपने विचार और सुझाव भी पेश करेगा। बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्रालय का आर्थिक विभाग करेगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया और ब्राजील इसकी सह अध्यक्षता करेंगे। विकासशील देशों के वित्त मंत्रियों के साथ हुई बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि ढांचागत वित्त व्यवस्था में बड़ा बदलाव होना चाहिए। आज से पुणे में होने वाली बैठक में इसी मांग को आगे बढ़ाते हुए सुझाव रखे जाएंगे। शहरों की स्थिति को बेहतर करने के लिए इसके लिए वित्त सुविधाओं को मुहैया कराने पर चर्चा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+