Fuel Rates: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानिए आज क्या है कीमत?
नई दिल्ली, 26 मई। मंगलवार को झटका देने के बाद तेल कंपनियों ने आज आम लोगों को राहत दी है। बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। गौरतलब है कि कल डीजल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई थी तो वहीं पेट्रोल के दाम 23 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे। मालूम हो कि सोमवार को दाम स्थिर थे जबकि संडे को दिल्ली में पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 28 पैसे महंगा हुआ था।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 93.44 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 99.70 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 95.06 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 93.49 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 96.55 रुपये प्रति लीटर
- भोपाल: 101.52 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 91.03 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 95.62 रुपये रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 84.32 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 91.57 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 89.11 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 87.16 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 89.39 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 89.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 84.71 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

अब तक 13 बार पेट्रोल और डीजल महंगा
बता दें मई में अब तक 13 बार पेट्रोल और डीजल महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ रहे तेल के दामों की वजह से मात्र 13 दिनों में पेट्रोल के रेट 3.47 रुपये और डीजल 3.19 रुपये महंगा हो चुका है। मालूम हो कि नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।
-
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Mumbai Tunnel Project: ₹7,765 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट, ऑरेंज गेट से मरीन ड्राइव तक कितना पूरा हुआ काम? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check












Click it and Unblock the Notifications