Fuel Rates: तेल के दामों में फिर लगी आग, मुंबई में पेट्रोल की कीमत पहुंची 113 के पार
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर। लगातार दो दिन स्थिर रहने के बाद आज एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं, जिसके बाद तेल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। आज पेट्रोल-डीजल में 35 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। मालूम हो कि रविवार को भी पेट्रोल के दाम में 35 -35 पैसे और डीजल में 34-38 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई थी। इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम आकाश छू रहे हैं जिसकी वजह से आम आदमी खासा परेशान हैं। मालूम हो कि तेल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।
Recommended Video

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 107.94 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 113.80 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 108.45 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 104.83 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 111.70 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 104.62 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 103.88 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 105.10 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 111.64 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 115.21 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 120.15 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 96.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 104.75 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 99.78 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 100.92 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 102.60 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.90 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.38 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 97.32 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 103.28 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 106.47 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 111.01 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।

आम आदमी काफी परेशान
बढ़ते तेल के दामों से आम आदमी काफी परेशान है। शिमला टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन के प्रमुख संजीव कुमार ने मीडिया से कहा, "पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी ने स्थानीय टैक्सी चालकों को बुरी तरह प्रभावित किया है। कारोबार नीचे चला गया है।"
पेट्रोल-डीजल पर गर्माई सियासत
कांग्रेस पार्टी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ 14 नवंबर से 29 नवंबर तक बड़े पैमाने पर आंदोलन करने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications