Petrol Diesel Price: करवा चौथ पर भी राहत नहीं, फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें आज का रेट
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर। करवा चौथ पर भी लोगों को राहत नहीं मिली है, रविवार को एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। लगातार छठे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। आज पेट्रोल की कीमत में 30 से 35 पैसे का इजाफा हुआ है। तो वहीं डीजल के दाम 34 से 38 पैसे बढ़े हैं।इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर हैं, जिसके कारण आम आदमी को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि तेल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।
Recommended Video


दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 107.59 रुपये प्रति लीटर है
दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 107.59 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 96.32 रुपये प्रति लीटर है। जबकि मुंबई में पेट्रोल 113.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल 104.38 रुपये प्रति लीटर पर खरीदा जा सकता है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.52 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 100.59 रुपये है तो वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 108.11 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 99.43 रुपये प्रति लीटर है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 107.59 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 113.46 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 108.11 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 104.52 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 111.34 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 104.54 रुपये प्रति लीटर
- रांची : 101.89 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 103.59 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 104.76 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 111.24 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 96.32 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 104.38 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 99.43 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 100.59 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 102.23 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.78 रुपये प्रति लीटर
- रांची : 101.63 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.03 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 96.47 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 102.93 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।
-
Mumbai Water Cut Update: 18 घंटे नहीं मिलेगा पानी, इन इलाकों में होगी भारी कटौती, BMC ने जारी किया अलर्ट -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications