Fuel Rates: 'दशहरे' पर भी राहत नहीं, फिर बढ़े तेल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105 के पार
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर। 'दशहरे' के पावन पर्व पर आम आदमी को करारा झटका लगा है। शुक्रवार को एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए है। पेट्रोल में आज 35 पैसे और डीजल के दाम में 34 पैसे का इजाफा हुआ है। मालूम हो कि कल पेट्रोल के दाम में 34 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई थी तो वहीं डीजल के दाम में भी 35 पैसे का इजाफा हुआ था। आपको बता दें कि इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं और लगातार हो रहे पेट्रोल-डीजल के दामों के इजाफे ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है।
Recommended Video

दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 105.14 रुपये प्रति लीटर
मालूम हो कि तेल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 105.14 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 94.87 रुपये प्रति लीटर है। जबकि मुंबई में पेट्रोल 111.09 रुपये प्रति लीटर और डीजल 101.78 रुपये प्रति लीटर पर खरीदा जा सकता है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.10 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 98.26 रुपये है तो वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 105.76 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 96.98 रुपये प्रति लीटर है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 105.14 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 111.09 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 105.76 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.10 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 108.80 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 102.15 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़ : 100.86 रुपये प्रति लीटर
- भोपाल: 113.73 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 108.44 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 94.87 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 101.78 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 96.98 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 98.26 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 99.63 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 94.31 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़ : 93.59 रुपये प्रति लीटर
- भोपाल: 103.03 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 100.43 रुपये प्रति लीटर

कीमतों में संशोधन
भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम सहित तेल विपणन कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन किया जाता है। मूल्य वर्धित करों, स्थानीय और माल ढुलाई शुल्क के कारण शहरों में ईंधन की अलग-अलग कीमतें होती हैं।
घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।
-
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications