Fuel Rates: कच्चे तेल के भाव बढ़े, जानिए आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?
नई दिल्ली, 14 सितंबर। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का भाव बढ़ गया है, ब्रेंट क्रूड की प्राइज अब 73.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है लेकिन इसके बावजूद तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई भी परिवर्तन नहीं किया है। लगातार 9 दिन से तेल के दाम नहीं बढ़े हैं। 5 सितंबर के बाद से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं, इस दिन ईधनों के दाम में 15 पैसों की कटौती की गई थी लेकिन इसके बाद से दाम ना तो घटे हैं और ना ही बढ़े हैं।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जारी हुए रेट
आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर आप जाकर तेलों के दाम को चेक कर सकते हैं। या आईओसी एप को डाइन लोड करके आप हर रोज तेल के दामों के बारे में अपडेट पा सकते हैं। वैसे अभी भी देश के 19 राज्यों में पेट्रोल की प्राइज सौ रूप के पार है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 101.19 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 107.26 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 101.72 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 98.96 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 98.52 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 104.70 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 103.79 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 105.62 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 108.17 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 98.30 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम : 98.94 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 88.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 96.19 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता :91.84 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 93.26 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.21 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 94.04 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.55 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 96.69 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 97.76 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.02 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम : 89.32 रुपये प्रति लीटर












Click it and Unblock the Notifications