Fuel Rates: 06 फरवरी को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? जानने के लिए यहां करें क्लिक
नई दिल्ली, 06 फरवरी। देश में रविवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, ये लगातार 93वां दिन है, जब पेट्रोल-डीजल का रेट स्थिर बना हुआ है। पेट्रोल-डीजल के नए दाम हर सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं।

आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
केंद्र सरकार ने 4 नवंबर, 2021 को उत्पाद शुल्क में कटौती की थी, ताकि कीमतों से राहत मिल सके, जो अब तक के उच्चतम स्तर को छू गई थी। सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की, जिसके परिणामस्वरूप खुदरा पंप दरों में कमी आई। इसके बाद, कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने उपभोक्ताओं को और राहत देने के लिए स्थानीय बिक्री या मूल्य वर्धित कर (वैट) में कटौती की। जिससे तेल के दाम कम हो गए।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ:95.28रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications