Fuel Rates: 11 फरवरी को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? जानने के लिए यहां करें क्लिक
नई दिल्ली, 11 फरवरी। पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज भी स्थिर हैं। कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बावजूद आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) जैसी तेल विपणन कंपनियों(OMCs) ने बदले नहीं हैं, आपको बता दें कि नए रेट हर रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं।

98 वें दिन से पेट्रोल-डीजल का रेट बदला नहीं है
लगातार 98 वें दिन से पेट्रोल-डीजल का रेट बदला नहीं है। आज भी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पटना, लखनऊ और अन्य प्रमुख शहरों में ईंधन की दरें अपरिवर्तित बनी हुई हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये और मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपये है।

कच्चे तेल की कीमतें 93 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई
जबकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें 93 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। इसमें लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है लेकिन घरेलू ईधन के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ:95.28रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर












Click it and Unblock the Notifications