Fuel Rates: 12 मई को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?
नई दिल्ली, 12 मई। गुरुवार को भी घरेलू तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं किया है, हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में इस वक्त कच्चे तेल के दाम 113.46 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए हैं, बावजूद इसके भारत में पेट्रोल-डीजल का भाव स्थिर बना हुआ है,गौर करने वाले बात ये है कि बीते 36 दिनों से पेट्रोल-डीजल का भाव ज्यों का त्यों ही बना हुआ है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 105.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 120.51 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 115.12 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 110.85 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा : 105.47 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 116.23 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ : 105.25 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 91.45 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 96.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 104.77 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता :99.83 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 100.94 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा : 97.03 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 101.06 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ : 96.83 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 85.83 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।

सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में
आपको बता दें कि इस वक्त देश में देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 91.45 रुपये लीटर है। जबकि, सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 123.47 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।












Click it and Unblock the Notifications