Fuel Rates: घटा या बढ़ा, आपके शहर में आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?
नई दिल्ली, 06 दिसंबर। आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है तो वहीं इंटरनेशनल मार्केट में डब्लूटीआई क्रूड में लगातार गिरावट जारी है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रति लीटर है।

ईंधन दरों में संशोधन
बता दें कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसे राज्य द्वारा संचालित तेल रिफाइनर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों और रुपये-डॉलर की विनिमय दरों को ध्यान में रखते हुए दैनिक आधार पर ईंधन दरों में संशोधन करते हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे से लागू होता है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ:95.28रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications