Fuel Rates: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, मुंबई में कीमत 104 के पार
नई दिल्ली, 27 जून। रविवार को भी तेल कंपनियों ने आम आदमी को झटका दिया है, आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। आज पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे पैसे प्रति लीटर और डीजल के भाव में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। मालूम हो कि शनिवार को भी पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे और डीजल की कीमतों में 37 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ था। बढ़ती कीमतों की वजह से इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।
Recommended Video

क्रूड का भाव 71.50 डॉलर प्रति बैरल हो गया है
गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 4 मई से अब तक 31वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम भी बढ़े हैं, क्रूड का भाव 71.50 डॉलर प्रति बैरल हो गया है इसलिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। बता दें कि 135 जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुका है। गौरतलब है कि 4 मई के बाद से अब तक पेट्रोल के दाम में 08.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 08.17 रुपये प्रति लीटर बढ़ोत्तरी हो चुकी है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 98.46 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 104.56 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 98.30 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 99.49 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.75 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 100.47 रुपये रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम : 96.18 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़ : 94.69 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 94.69 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 88.90 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 96.42 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 91.75 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 93.46 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 94.25 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.24 रुपये रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम : 89.49 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़ : 88.54 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.31 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications