Fuel Rates: तेल के दामों में फिर इजाफा, 135 शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 के पार

नई दिल्ली, 24 जून। आज फिर आम आदमी को झटका लगा है। गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर से बढ़ोत्तरी हुई है। आज पेट्रोल की कीमतों में 26 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है तो वहीं, डीजल के भाव में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। बढ़ती कीमतों की वजह से इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।

Recommended Video

    Petrol Diesel Price Today: फिर बढ़े तेल के दाम, इन राज्यों में 100 के पार | वनइंडिया हिंदी
    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    • दिल्ली : 97.76 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 103.89 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 97.63 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई :98.88 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: 101.03 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: 99.80 रुपये रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम : 95.50 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़ : 94.02 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: 94.95 रुपये प्रति लीटर
    ये हैं आज के डीजल के दाम

    ये हैं आज के डीजल के दाम

    • दिल्ली : 88.30 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 95.79 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 91.15 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई: 92.89 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: 93.61 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: 93.63 रुपये रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम : 88.90 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़ : 87.94 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: 88.71 रुपये प्रति लीटर
    4 मई से अब तक 30 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

    4 मई से अब तक 30 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

    गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 4 मई से अब तक 30 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। हालांकि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल के दाम भी बढ़े हैं, क्रूड का भाव 71.50 डॉलर प्रति बैरल हो गया है इसलिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। बता दें कि 135 जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुका है। गौरतलब है कि 4 मई के बाद से अब तक पेट्रोल के दाम में 7.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 7.52 रुपये प्रति लीटर बढ़ोत्तरी हो चुकी है।

    पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया ये बयान

    पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया ये बयान

    बुधवार को मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ रही है। हमें 80 फीसदी तेल आयात करना पड़ता है इसलिए दामों में वृद्दि हो रही है। मैं इस बात को स्‍वीकार करता हूं कि तेल की बढ़ती कीमतों से लोगों को परेशानी हो रही है। लेकिन सरकार पर खर्चों का बोझ ज्यादा है, ऐसे में तेल के दाम अभी कम नहीं किए जा सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+