फ्लिपकार्ट के फाउंडर्स सचिन बंसल और बिन्नी बंसल के खिलाफ 9.96 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज, एफआईआर में 3 कर्मचारियों का भी नाम

बेंगलुरु। ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट के फाउंडर सचिन बंसल और बिन्नी बंसल पर एक कारोबारी से कथित रूप से धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इनके अलावा कंपनी के 3 अन्य कर्मचारियों सेल्स डायरेक्टर हरी, अकाउंट्स मैनेजर सुमित आनंद और शर्राक़ के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। कहा जा रहा है कि इस कारोबारी को कंपनी की तरफ से उसके 9.96 करोड़ रुपए उसे नहीं दिए जा रहे हैं। इस कारोबारी ने बताया कि उसने फ्लिपकार्ट को कुल 12,500 लैपटॉप दिए थे, जिसके पैसे उन्होंने नहीं मिले हैं। इस कारोबारी का नाम नवीन है, जो बेंगलुरू के इंदिरानगर में स्थित सी-स्टोर कंपनी के मालिक हैं।

फ्लिपकार्ट के फाउंडर्स सचिन बंसल और बिन्नी बंसल के खिलाफ 9.96 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज, एफआईआर में 3 कर्मचारियों का भी नाम

21 नवंबर को की अपनी शिकायत में नवीन ने कहा है कि वह फ्लिपकार्ट को लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक चीजें सप्लाई करते थे। उन्होंने बताया कि जून 2015 से लेकर जून 2016 के बीच कंपनी के बिग बिलियन डे सेल के के लिए उन्होंने फ्लिपकार्ट को करीब 14,000 लैपटॉप सप्लाई किए थे। इसमें से फ्लिपकार्ट ने 1,482 लैपटॉप वापस कर दिए, लेकिन बाकी के लैपटॉप के पैसे नहीं दिए। यहां तक कि इन लैपटॉप के टीडीएस और शिपिंग चार्ज का भी फ्लिपकार्ट ने भुगतान नहीं किया।

नवीन का दावा है कि जब पैसों के बारे में फ्लिपकार्ट से बात की गई तो उन्होंने झूठ बोलते हुए कहा कि कंपनी की ओर से 3,901 लैपटॉप वापस किए गए थे। एफआईआर में नवीन ने कहा है कि फ्लिपकार्ट ने उनके साथ 9,96,21,419 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। यह केस आईपीसी की धारा 34, धारा 406 और धारा 420 के तहत दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+