रैनबैक्सी के पूर्व सीईओ मलविंदर सिंह गिरफ्तार, 2300 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में हुई गिरफ्तारी

नई दिल्ली। रैनबैक्सी लैबोरेटरीज के पूर्व सीईओ मलविंदर सिंह को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने गुरुवार को मलविंदर सिंह को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया। पुलिस ने 2,300 करोड़ रुपए के फोर्टिस रेलिगेयर धोखाधड़ी मामले में पांचवीं गिरफ्तारी की है।

 Former Ranbaxy CEO Malvinder Singh arrested in Fortis-Religare fraud case

इससे पहले मलविंदर सिंह के भाई और कंपनी के पूर्व सीईओ शिविंदर सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आज पुलिस सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले अगस्त में ईडी ने मलविंदर सिंह और उनके भाई शिविंदर मोहन सिंह के आवासों की तलाशी ली थी। पुलिस ने मलविंदर सिंह को 2300 करोड़ रुपए के हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार किया है। उनपर आरोप है कि दोनों भाईयों ने रैली गेर एंटरप्राइजेज लिमिटेड कंपनी में होते हुए बैंकों से 2300 करोड़ रुपए से ज्यादा का लोन लिया था, जिसे गलत तरीके से अपनी सहायक कंपनियों में ट्रांसफर करवाया। जब रैली गेयर फिनवेस्ट लिमिटेड को इसकी जानकारी मिली तो मामले की शिकायत की गई।

मामले की छानबीन के दौरान गड़बड़ी पाई गई और फिर पुलिस ने दोनों भाईयों से पूछताछ की। पुलिस पिछले 15 दिनों से मलविंदर और शिवंदर से पूछताछ कर रही थी, जिसके बाद अब उनकी गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने शिविंदर सिंह, सुनील गोडवानी, कवि अरोड़ा और अनिल सक्सेना को गिरफ्तार किया है। उनपर आईपीसी की धारा 409 और 420 के चार्ज लगाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+