इकोनॉमी ग्रोथ तो ठीक, लेकिन रोजगार के मुद्दे पर चिंता कायम: रघुराम राजन
इकोनॉमी ग्रोथ तो ठीक, लेकिन रोजगार के मुद्दे पर चिंता कायम: रघुराम राजन
नई दिल्ली। लगातार बढ़ती महंगाई लोगों की चिंताएं बढ़ा रहा है। अर्थव्यवस्था पर मंदी का खतरा मडंरा रहा है, लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने अपने हालिया इंटरव्यू में रोजगार को लेकर चिंता जताई है। रघुराम राजन ने कहा है कि देश में इकोनॉमी ग्रोथ तो हो रहा है, लेकिन रोजगार के मुद्दे पर चिंता बनी हुई है। उन्होंने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर है, लेकिन ये ग्रोथ जॉब लेस ग्रोथ है।

रोजगार के मुद्दे पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में विकास तभी होगा, जब देस में रोजगार की विकल्प बढ़ेंगे। रोजगार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि देश में हर किसी को एक अच्छी नौकरी चाहिए। उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और कहा कि देश में एजुकेशन सिस्टम की सही व्यवस्था न करके छात्रों को मेडिकल एजुकेशन के लिए विदेश जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इकोनॉमी ग्रोथ के लिए सर्विस सेक्टर पर फोकस करना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था का ग्रोथ ठीक है, लेकिन अगर आबादी से तुलना करें तो अभी और आर्थिक विकास की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए कोई शॉर्टकट नहीं है। हमें कौशल विकास पर फोकस करना होगा। शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना होगा, स्किल डेवलपमेंट करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications