लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले क्यों डरे विदेशी निवेशक? बेंच डाले ₹25500 करोड़ के शेयर
मतगणना वाले दिन और इससे पहले में भारत में विदेशी निवेशकों में भगदड़ देखने के मिली। नतीजों से ठीक पहले फॉरेन इंवेस्टर्स ने करीब 25500 करोड़ रुपए के शेयर बेंच डाले। एनएसई वेबसाइट पर जारी डेटा के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 12,436 करोड़ रुपये के शुद्ध शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी भारी बिकवाली की और सत्र के दौरान 3,319 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री दिखाई। वहीं दूसरी ओर भारतीय शेयर सूचकांकों में भी बुधवार को गिरावट दर्ज की गई।
भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन सरकार को लेकर मतगणना से पहले कई तरह की आशंकाएं थीं, जिसको लेकर शेयर धारकों की चिंता बढ़ गई। इस बीच शेयर सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सेंसेक्स 4,389.73 अंक या 5.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,079.05 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 1,379.40 अंक या 5.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,884.50 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी एफएमसीजी को छोड़कर सभी निफ्टी सेक्टोरल इंडेक्स आज लाल निशान में थे। एनएसई डेटा के अनुसार, निफ्टी मेटल, निफ्टी बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
शेयर मार्केट में बड़ी उथल पुथल के बीच मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होकर 38 पैसे टूटकर 83.53 पर बंद हुआ। सोमवार को यह 83.15 पर बंद हुआ। आरबीआई के हस्तक्षेप के कारण पिछले साल रुपया काफी हद तक स्थिर रहा था। वहीं एग्जिट पोल में एनडीए सरकार को बहुमत मिलने के संकेत मिलने के बाद निवेशकों ने जमकर शेयर खरीदे। सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। निफ्टी 50 इंडेक्स 733.20 अंक बढ़कर 23,263.90 पर बंद हुआ, जबकि बीएसई सेंसेक्स 2507.47 अंक बढ़कर 76,468.78 पर बंद हुआ।
24 घंटे पहले बड़ी संख्या में बिके शेयर
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 12,436 करोड़ रुपये के शुद्ध शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी भारी बिकवाली की और सत्र के दौरान 3,319 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री दिखाई।
बता दें कि चुनाव आयोग की ओर से जारी डेटा के मुताबिक, एनडीए को कुल 291 सीटें मिली हैं। ऐसे में एनडीए ने सरकार बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को NDA की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया जा सकता है। इससे पहले एनडीए घटक दलों की बुधवार को बैठक बुलाई है। पीएम ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू को फोन कर बैठक के लिए बुलाया है।












Click it and Unblock the Notifications