Forbes Top 100 Richest Indians लिस्ट में शामिल हुईं Nykaa की फाल्गुनी नायर, अडानी Top पर

Forbes Top 100 Richest Indians List: विश्वभर में प्रतिष्ठित फोर्ब्स पत्रिका ने साल 2022 की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची जारी कर दी है। जिसमें पहली बार Nykaa की फाल्गुनी नायर को भी जगह मिली है।

Forbes Top 100 Richest Indians: विश्वभर में प्रतिष्ठित फोर्ब्स पत्रिका ने साल 2022 की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची जारी कर दी है। जिसमें मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी नंबर वन पर हैं तो वहीं Industrialist मुकेश अंबानी को दूसरा स्थान हासिल हुआ है। इस लिस्ट में उन लोगों को शामिल किया गया है, जिनकी संपत्ति साल भर में 25 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ी हैं। इस लिस्ट में Nykaa की फाल्गुनी नायर भी शामिल हैं, जिन्हें कि इस सूची में 44 वां स्थान शामिल हुआ है। नायर को इस लिस्ट में पहली बार जगह मिली है।

 'नायका' की फाउंडर फाल्गुनी नायर

'नायका' की फाउंडर फाल्गुनी नायर

आपको बता दें कि ब्यूटी स्टार्टअप 'नायका' की फाउंडर फाल्गुनी नायर ने अपने दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। वो इस वक्त भारत की सबसे अमीर सेल्फमेड महिला अरबपति हैं। आपको बता दें कि स्टार्टअप की दुनिया में उतरने से पहले फाल्गुनी Investment Banker थीं। उन्होंने प्रतिष्ठित IIM अहमदाबाद से स्नातक किया था।

साल 2012 में उन्होंने 'नायका' कंपनी की शुरुआत की

साल 2012 में उन्होंने 'नायका' कंपनी की शुरुआत की

उन्होंने करीब 18 साल तक कोटक महिंद्रा बैंक को अपनी सेवा दी थी, वो इस बैंक पर डायरेक्टर के पद पर थीं लेकिन साल 2012 में उन्होंने 'नायका' कंपनी की शुरुआत की, जिसने बहुत जल्द ही ब्यूटी मार्केट में अपनी एक अलग पहचान बना ली। आज नायका के 4000 से ज्यादा ब्यूटी, पर्सनल केयर और फैशन ब्रांड्स हैं।

फाल्गुनी नायर के अलावा फोर्ब्स लिस्ट में कुछ और लोग भी पहली बार शामिल हुए हैं जिनके नाम निम्न हैं...

भारत के अमीरों में शामिल हैं ये लोग

भारत के अमीरों में शामिल हैं ये लोग

  • रेखा झुनझुनवाला: राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला को इस लिस्ट में 30वां स्थान मिला है।
  • नेहल वकील : एशियन पेंट्स को चला रहे परिवार की तीसरी पीढ़ी के नेहल को भी इस लिस्ट में पहली बार जगह मिली है।
  • वेणु श्रीनिवासन: दुनिया के सबसे बड़े दोपहिया निर्माताओं में से एक टीवीएस समूह के वेणु श्रीनिवासन भी इस साल सूची में शामिल किए गए हैं।
  • रवि मोदी: मान्यवर ब्रांड के लिए मशहूर भारतीय एथनिक वियर के निर्माता रवि मोदी भी पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं।

Bisleri का कभी उड़ा था मजाक, जानिए कुछ रोचक बातें

गौतम अडानी

गौतम अडानी

फोर्ब्स पत्रिका की लिस्ट के मुताबिक अडानी समूह के अध्यक्ष की कुल संपत्ति 1,211,460.11 crore रुपये है। वो इस लिस्ट पर नंबर वन पर हैं।

मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी

फोर्ब्स पत्रिका की लिस्ट के मुताबिक उद्योगपति मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 710,723.26 crore रुपये है, वो इस लिस्ट में नंबर दो पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+