Forbes List 2023: मुकेश अंबानी समेत सभी भारतीय उद्योगपति हुए ढेर, केवल एक की संपत्ति रही न्यूट्रल
Forbes List: प्रतिष्ठित संस्था फोर्ब्स की ओर से मंगलवार को जारी लिस्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी की संपत्ति 83.4 बिलियिन डॉलर है। वहीं इस सूची में गौतम अडानी को बड़ा झटका लगा है।

Forbes Indian billionaires list 2023: फोर्ब्स वर्ल्ड ने दुनियाभर के अरबपतियों की सूची की लिस्ट जारी कर दी है। आपलोगों ने यह जरूर पढ़ लिया होगा कि इस सूची में किस-किस भारतीय उद्योगपति को जगह मिली है और किस-किस को नहीं मिली है। लेकिन हम आपको अब बताने जा रहे हैं पिछले साल की तुलना में भारतीय उद्योगपतियों की रैंकिंग क्या रही? किसकी संपत्ति घटी और किसकी बढ़ गई?
मुकेश अंबानी की रैंकिंग पॉजिटिव लेकिन संपत्ति घटी
सबसे पहले रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बात करते हैं जिन्हें 2023 में 9वां स्थान मिला है जबकि वह 2022 में 10वें स्थान पर थे। यानी कि मुकेश अंबानी दुनिया में रैकिंग के मामले में बढ़ गए लेकिन उनकी संपत्ति घट गई है। मुकेश अंबानी की संपत्ति 2022 में 90.7 बिलियन डॉलर थी जो कि 2023 में घटकर अब 83.4 बिलियन डॉलर हो गई है।
गौतम अडानी की संपत्ति घटकर लगभग आधी हुई, रैंकिंग निगेटिव
अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी (Gautam Adani) रैंकिंग और संपत्ति दोनों के मामले में काफी फिसल गए। गौतम अडानी की 2022 में रैंकिंग मुकेश अंबानी से एक पायदान नीचे था। वह 2022 में 11वें स्थान पर थे जबकि 2023 में वह फिसलकर 24वें स्थान पर आ गए। अब संपत्ति की बात करें तो 2022 में उनकी संपत्ति 90 बिलियन डॉलर थी लेकिन 2023 में यह घटकर 47.2 बिलियन डॉलर पर आ गई।
शिव नादर की रैंकिंग निगेटिव, संपत्ति भी घटी
HCL के मालिक शिव नादर (Shiv Nadar) की भी रैंकिंग और संपत्ति दोनों के मामले में फिसल गए। शिव नादर की रैंकिंग 2022 में 47 थी जो कि फिसलकर 2023 में 55 हो गई। 2022 में संपत्ति 28.7 बिलियन डॉलर थी लेकिन 2023 में घटकर यह 25.6 बिलियन डॉलर हो गई।
साइरस पूनावाला रैंकिंग में फिसले, संपत्ति भी घटी
कोरोना के समय वैक्सीन बनाने वाले साइरस पूनावाला (Cyrus Poonawalla) भी रैंकिंग और संपत्ति दोनों के मामले में फिसल गए। साइरस पूनावाला की रैंकिंग 2022 में 56 थी जो कि फिसलकर 2023 में 68 हो गई। 2022 में संपत्ति 24.3 बिलियन डॉलर थी लेकिन 2023 में घटकर यह 22.6 बिलियन डॉलर हो गई।
लक्ष्मी मित्तल रैंकिंग में फिसले, संपत्ति भी घटी
स्टील कारोबारी लक्ष्मी मित्तल (Laxmi Mittal) भी रैंकिंग और संपत्ति दोनों के मामले में फिसल गए। लक्ष्मी मित्तल की रैंकिंग 2022 में 89 थी जो कि फिसलकर 2023 में 93 हो गई। 2022 में संपत्ति 17.9 बिलियन डॉलर थी लेकिन 2023 में घटकर यह 17.7 बिलियन डॉलर हो गई।
सावित्री जिंदल रैंकिंग में फिसलीं, संपत्ति भी घटी
सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) भी रैंकिंग और संपत्ति दोनों के मामले में फिसल गईं। सावित्री जिंदल की रैंकिंग 2022 में 91 थी जो कि फिसलकर 2023 में 94 हो गई। 2022 में संपत्ति 17.7 बिलियन डॉलर थी लेकिन 2023 में घटकर यह 17.5 बिलियन डॉलर हो गई।
दिलीप सांघवी की रैंकिंग में सुधार, संपत्ति न घटी न बढ़ी
दिलीप सांघवी (Dilip Sanghvi) की रैंकिंग में सुधार हुआ लेकिन संपत्ति पर कोई असर नहीं हुआ यानी कि पिछले साल जितनी संपत्ति थी उतनी ही इस साल भी रह गई। दिलीप सांघवी की रैंकिंग 2022 में 115 थी जो कि फिसलकर 2023 में 112 हो गई। 2022 में संपत्ति 15.6 बिलियन डॉलर थी लेकिन 2023 में भी यह 15.6 बिलियन डॉलर पर बनी रही।
राधाकिशन दमानी की रैंकिंग भी गिरी, संपत्ति भी घटी
राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) रैंकिंग के मामले में फिसले और संपत्ति भी घट गई। दमानी की रैंकिंग 2022 में 81 थी जो कि फिसलकर 2023 में 114 हो गई। 2022 में संपत्ति 20 बिलियन डॉलर थी लेकिन 2023 में यह घटकर 15.3 बिलियन डॉलर हो गई।
कुमार बिरला को भी बड़ा झटका
कुमार बिरला (Kumar Birla) रैंकिंग के मामले में फिसले और संपत्ति भी घट गई। कुमार बिरला की रैंकिंग 2022 में 106 थी जो कि फिसलकर 2023 में 124 हो गई। 2022 में संपत्ति 16.5 बिलियन डॉलर थी लेकिन 2023 में भी यह घटकर 14.2 बिलियन डॉलर हो गई।
उदय कोटक की रैंकिंग घटी, संपत्ति भी घटी
उदय कोटक (Uday Kotak) रैंकिंग के मामले में भी फिसले और संपत्ति भी घट गई। उदय कोटक की रैंकिंग 2022 में 129 थी वही यह फिसलकर 2023में 138 हो गई। 2022 में संपत्ति 14.3 बिलियन डॉलर थी जो कि 2023 में घटकर 12.9 बिलियन डॉलर हो गई।












Click it and Unblock the Notifications