वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट के बीच ई-कॉमर्स में दुनिया की सबसे बड़ी डील का ऐलान आज

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स में दुनिया की सबसे बड़ी डील का ऐलान आज किसी भी वक्त हो सकता है। अमेरिका की सबसे बड़ी रीटेल कंपनी वॉलमार्ट और भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के बीच होने वाली इस डील का एलान बुधवार को किसी भी वक्त हो सकता है। जानकारी के मुताबिक वॉलमार्ट ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में करीब 70 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदेगी। वॉलमार्ट के सीईओ डग मैकमिलन भारत पहुंच चुके हैं। जानकारी के मुताबिक बुधवार को वॉलमार्ट के सीईओ इस बड़े समझौते का ऐलान कर सकते हैं।

डील पर एक साल से चल रही थी बात

डील पर एक साल से चल रही थी बात

सबसे बड़ी ई-कॉमर्स डील को लेकर दुनियाभर की निगाहें इस ओर टिकी हुई हैं। इस डील को लेकर वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट के बीच पिछले एक साल से बातचीत चल रही थी। अब जाकर इसके ऐलान का रास्ता साफ हुआ है। जानकारी के मुताबिक वॉलमार्ट 20 अरब डॉलर ( करीब 13 खरब रुपए) में फ्लिपकार्ट की करीब 70 फीसदी की हिस्सेदारी खरीद सकती है।

डील से दोनों ही कंपनियों को होगा फायदा

डील से दोनों ही कंपनियों को होगा फायदा

इस डील से दोनों ही कंपनियों को फायदा होगा। पिछले साल फ्लिपकार्ट की वैल्यू 12 अरब डॉलर आंकी गई थी। जो इस साल बढ़कर 20 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। फ्लिपकार्ट डील ऑनलाइन मार्केट में वॉलमार्ट का सबसे बड़ा निवेश होगा। जानकारी के मुताबिक वॉलमार्ट मौजूदा शेयरधारकों से उनका हिस्सा खरीदेगी, साथ ही नया निवेश भी करेगी।

फ्लिपकार्ट में करीब 70 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदेगी वॉलमार्ट

फ्लिपकार्ट में करीब 70 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदेगी वॉलमार्ट

इस डील के जरिए वॉलमार्ट को फायदा ये होगा कि उसे भारत में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मिल जाएगा। ई-कॉमर्स में फ्लिपकार्ट की करीब 43 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी है। फिलहाल इस डील के बाद भारत में कंपनी को अमेजन से टक्कर मिलेगी। बता दें कि बाजार में 38 फीसदी उपस्थिति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+