फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीईओ बिन्नी बंसल ने दिया इस्तीफा, लगे गंभीर आरोप

मुंबई। फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर और सीईओ बिन्नी बंसल ने इस्तीफा दे दिया है। वॉलमार्ट के मुताबिक आंतरिक जांच के चलते बिन्नी बंसल ने अपने पद से इस्तीफा दिया। उनका यह इस्तीफा फ्लिपकार्ट और पार्टनर फर्म वॉलमार्ट द्वारा करायी गई आतंरिक जांच के बाद आय़ा है। दोनों कंपनियों की ओर से जारी किए एक संयुक्त बयान में कहा गया है, बंसल कंपनी की जांच में 'गंभीर व्यक्तिगत दुर्व्यवहार' के दोषी पाए गए हैं। वहीं बिन्नी बंसल ने जांच के कारण इस्तीफे की बात का नकारा है।

 Flipkart Group CEO Binny Bansal resigns after allegations of misconduct

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक'गंभीर निजी दुर्व्यवहार के आरोपों के बाद फ्लिपकार्ट और वॉलमार्ट की ओर से की गई स्वतंत्र जांच के बाद बिन्नी ने यह फैसला लिया है। उन्होंने पूरी मजबूती के साथ आरोपों को खारिज किया था। उधर कृष्णमूर्ति फ्लिपकार्ट के सीईओ बने रहेंगे।

वॉलमार्ट की ओऱ से जारी किए गए बयान में कहा है कि जांच में बिन्नी के खिलाफ सबूत नहीं मिले। हालांकि इस दौरान बिन्नी ने जिस तरह से व्यवहार किया इसमें खामियां मिली है। इसमें पारदर्शिता की कमी थी। इसी कारण उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।

वॉलमार्ट ने कहा कि वो फ्लिपकार्ट में बिन्नी के जाने के बाद उनका उत्तराधिकारी ढूढ़ रही है। फिलहाल कल्याण कृष्णमूर्ति फ्लिपकार्ट के सीईओ बने रहेंगे। इसमें ऑनलाइन रिटेलर 'मिंत्रा' और 'जबॉन्ग' को भी शामिल कर दिया गया है। अनंत नारायण मिंत्रा और जबॉन्ग के सीईओ बने रहेंगे लेकिन वह कृष्णमूर्ति को रिपोर्ट करेंगे। वहीं समीर निगम 'फोन पे' के सीईओ बने रहेंगे। कृष्णमूर्ति और समीर दोनों बोर्ड को रिपोर्ट करेंगे।

बता दें कि, इस साल मई में वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट को 1.05 लाख करोड़ रुपए में खरीद लिया था। इस सौदे के बाद वॉलमार्ट की फ्लिपकार्ट में 77 फीसदी हिस्सेदारी हो गई थी। इस डील में फ्लिपकार्ट के दूसरे को-फाउंडर सचिन बंसल को अपना 5.5 फीसदी हिस्सा बेच दिया था। इसके बाद वो कंपनी से बाहर हो गए थे। अब फ्लिपकार्ट के दूसरे को- फाउंडर ने भी इस्तीफा दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+