यहां लगी है सेल, भारी छूट पर मिल रहे मोबाइल और बहुत कुछ

कंपनी की तरफ से शुरू की गई इस ऑनलाइन सेल में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई अन्य उत्पादों पर छूट दी जा रही है।

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर एक बार फिर से सेल लगी है। कंपनी ने इस सेल को 'बिग शॉपिंग डेज' नाम दिया है। कंपनी की यह सेल 18 दिसंबर से शुरू हुई है जो 5 दिन तक यानी 21 दिसंबर तक चलेगी।

flipkart

नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर

कंपनी की तरफ से शुरू की गई इस ऑनलाइन सेल में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई अन्य उत्पादों पर छूट दी जा रही है। इतना ही नहीं, कंपनी की तरफ से कई उत्पादों पर नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑफर दिया जा रहा है यानी आप कुछ प्रोडक्ट बिना कोई ब्याज दिया ईएमआई पर ले सकते हैं।

एसबीआई के डेबिट/क्रेडिट कार्ड पर ऑफर

अगर आपके पास भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का कोई डेबिट या क्रेडिट कार्ड है तो आपको इस सेल में प्रोडक्ट और भी अधिक सस्ते मिलेंगे। एसबीआई डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर आपको उसी वक्त 10 फीसदी की छूट दी जाएगी

हालांकि, इस ऑफर का फायदा उठाने में कुछ शर्तें भी हैं। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए कम से कम 5999 रुपए का सामान खरीदना होगा और अधिकतम छूट 1500 रुपए की मिलेगी।

ये हैं शानदार डील्स

एप्पल आईफोन 6 (16जीबी)

यह फोन फ्लिपकार्ट पर 7000 रुपए की छूट के साथ 29,990 रुपए में उपलब्ध है। साथ ही यह फोन नो कॉस्ट ईएमआई के तहत भी मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर, अगर आपके पास एसबीआई का डेबिट या क्रेडिट कार्ड है तो आपको 10 फीसदी यानी 1500 रुपए की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।

कीमतों में 8 प्रतिशत तक कटौती के बाद आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस डिवाइस पर फ्लिपकार्ट का एक्सचेंज ऑफर भी है जिसके तहत ग्राहकों को अतिरिक्त 20,000 तक की छूट मिल रही है।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन 8

सैमसंग गैलेक्सी ऑन 8 मोबाइल फोन फ्लिपकार्ट की इस सेल में 1500 रुपए के छूट के साथ 14,400 रुपए में मिल रहा है। साथ ही अगर आपके पास एसबीआई का डेबिट या क्रेडिट कार्ड है तो आपको 10 फीसदी यानी 1440 रुपए की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

असूस जेनफोन 2 (16जीबी)

यह फोन इस सेल में क्रेजी डील्स के तहत 7000 रुपए की छूट के साथ 9,999 रुपए में मिल रहा है। एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड वाले 999 रुपए की अतिरिक्त छूट का लाभ उठा सकेंगे।

गूगल पिक्सल पर भी ऑफर

गूगल पिक्सल व गूगल पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन को 25,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है।

टैबलेट पर भी मिल रही है छूट

अगर आप टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको यहां 1,999 रुपए में ही टैबलेट मिल जाएगा। इसके अलावा जिन दूसरे टैबलेट व फैबलेट की कीमतों में कटौती की गई है उनमें लेनोवो योगा सीरीज शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+