ये हैं वो 5 कारण, जिनकी वजह से रेडमी नोट 4 हो गया FAIL
श्याओमी का दावा है कि रेडमी नोट 4 कंपनी का बेस्ट स्मार्टफोन है, लेकिन यह फोन लोगों को आकर्षित करने में नाकामयाब रहा है। आइए जानते हैं इसके 5 मुख्य कारण।
नई दिल्ली। श्याओमी का रेडमी नोट 4 लॉन्च हो चुका है, जो 2017 में कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन रैम और स्टोरेज के आधार पर तीन अलग-अलग वैरिएंट में आ रहा है। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपए है। आपको बता दें कि रेडमी नोट 4 श्याओमी के रेडमी नोट 3 के बाद लॉन्च हुआ फोन है। हालांकि, श्याओमी का दावा है कि रेडमी नोट 4 कंपनी का बेस्ट स्मार्टफोन है। आइए जानते हैं वो 5 कारण, जिनकी वजह से यह फोन लोगों को आकर्षित करने में नाकामयाब रहा है।

1- पुराने एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम वाला MIUI
श्याओमी का हाल ही में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 MIUI 8 इंटरफेस पर काम करता है, जो एंड्रॉयड के करीब साल भर पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है। जहां एक ओर श्याओमी अपने नए स्मार्टफोन पर एंड्रॉयड मार्शमैलो का अपडेट मुहैया करा रहा है, वहीं दूसरी ओर अन्य कई कंपनियां एंड्रॉयड 7.0 नोगट ऑपरेटिंग सिस्टम के इंटरफेस के साथ मोबाइल लॉन्च कर रहे हैं। हालांकि, श्याओमी ने कहा है कि रेडमी नोट 4 में एंड्रॉयड के नोगट ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट मिलेगा, लेकिन यह नहीं बताया कि कब तक मिलेगा।
ये भी पढ़ें- भारत में लॉन्च हुआ शाओमी का नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 4, कीमतें भी काफी कम

2- 'स्पेशल फीचर' नहीं मिला
श्याओमी का रेडमी नोट 4 मौजूदा समय में बाजार में उपलब्ध अन्य चाइनीज मोबाइल फोन से काफी मिलता-जुलता है। इस नए फोन में ऐसा कोई भी फीचर नहीं है, जो इस अन्य स्मार्टफोन से अलग कर सके और 'स्पेशल फीचर' कहलाए। रेडमी नोट 4 श्याओमी के रेडमी नोट 3 का सिर्फ एक अपडेटेड वर्जन है। इतना ही नहीं, रेडमी नोट 4 के ग्राहकों को इससे पहले के स्मार्टफोन रेडमी नोट 3 की तुलना में सिर्फ डिजाइन में छोटे-मोटे बदलाव मिले हैं।

3- कम मेगापिक्सल का कैमरा
यूं तो श्याओमी का दावा है कि रेडमी नोट 4 का कैमरा काफी आकर्षक है, लेकिन वास्तविकता कुछ और ही है। जहां रेडमी नोट 3 में 16 मेगापिक्सल का कैमरा था, वहीं रेडमी नोट 4 में सिर्फ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह बात सही है कि सिर्फ अधिक मेगापिक्सल होने से अच्छी क्वालिटी की तस्वीर नहीं मिल सकती है, लेकिन एक अपडेटेड वर्जन के मोबाइल में ग्राहक अधिक कैमरा चाहता है या फिर कम से उतना तो चाहता ही है, जितना उससे पहले के स्मार्टफोन में मिला हो।
ये भी पढ़ें- BSNL ने SBI के साथ मिलकर लॉन्च किया खास मोबाइल वॉलेट, किसी भी फोन से कर सकेंगे इस्तेमाल

4- लगभग पहले जैसी बैटरी
बैटरी के मामले में भी रेडमी नोट 4 इससे पहले के फोन रेडमी नोट 3 से मात खाता नजर आया है। श्याओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 की बैटरी 4100 mAH की है, जो कि रेडमी नोट 3 की बैटरी से महज 50 mAH ही अधिक है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अपडेटेड वर्जन में भी बैटरी लगभग पुराने स्मार्टफोन रेडमी नोट 3 जैसी ही है, जबकि ग्राहकों को इस फोन में अधिक क्षमता की बैटरी मिलने की उम्मीद थी।

5- प्रोसेसर में मामूली अपग्रेड
अगर रेडमी नोट 4 के प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें पुराने स्मार्टफोन के मुकाबले मामूली अपग्रेड है। यह स्मार्टफोन 14nm तकनीक पर आधारित स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर पर काम करता है। यह रेडमी नोट 3 के स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर में मामूली अपग्रेड वाला प्रोसेसर है। इसके बजाय कंपनी पिछले साल ही अक्टूबर में लॉन्च हुए स्नैपड्रैगन 653 या फिर स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती थी।
ये भी पढ़ें- रिलायंस जियो के साथ-साथ एयरटेल को भी टक्कर, वोडाफोन दे रहा 4 गुना अधिक इंटरनेट












Click it and Unblock the Notifications