भारत में लॉन्च हुआ शाओमी का नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 4, कीमतें भी काफी कम
दो अलग-अलग वेरिएंट वाले रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन की कीमतें 9999 रुपये और 11999 रुपये रखी गई हैं। शाओमी ने स्मार्टफोन के लिए भारत को सबसे प्रमुख बाजार चुना है।
नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी भारत में 2017 में अपना पहला फोन गुरुवार को लॉन्च कर दिया है। शाओमी के 'रेडमी नोट 4' को भारत में लॉन्च करने के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से टाइअप किया गया है। यह फोन सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर शाओमी ने लॉन्च किया। यूजर इस स्मार्टफोन के लिए फ्लिपकार्ट पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

फ्लैश सेल में बेचे जा रहे हैं रेडमी स्मार्टफोन
घरेलू बाजार में मंदी झेल रही शाओमी की नजर भारत पर है, जहां इसके फोन हाथों-हाथ बिक रहे हैं। कंपनी ने दावा किया है कि साल 2016 में भारत में शाओमी का बिजनेस एक अरब के ऊपर रहा है। भारत में रेडमी सीरीज के फोन फ्लैश सेल में बेचे जा रहे हैं और अंदाजा लगाया जा रहा है कि रेडमी नोट 4 के लिए भी यही विकल्प होगा। बताया जा रहा है दो अलग-अलग वेरिएंट वाले रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन की कीमतें 9999 रुपये और 11999 रुपये रखी गई हैं।
रेडमी नोट 4 में होंगे ये फीचर्स
1. रेडमी नोट 4 में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। यह फोन 2 जीबी और 3 जीबी रैम वाला है।
2. इस स्मार्टफोन की स्टोरेज क्षमता दो अलग-अलग वेरिएंट पर है। एक में स्टोरेज 16 जीबी है जबकि दूसरे में 32 जीबी है।
3. 1920X1080 पिक्सल रेजोलूशन वाले इस फोन का डिस्प्ले 5.5 इंच है। जिसे 2.5 डी आर्क ग्लास डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है।
4. यह स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा और इसमें 4100 mAh की बैटरी दी गई है.
5. रेडमी नोट 4 में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. यह स्मार्टफोन 3जी, 4जी VoLTE सुविधा से लैश है।
6. यह फोन चार अलग-अलग रंगों में उपलब्ध होगा। कंपनी ने फोन को 'किंग ऑफ बैट्री' करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications