BSNL ने SBI के साथ मिलकर लॉन्च किया खास मोबाइल वॉलेट, किसी भी फोन से कर सकेंगे इस्तेमाल

BSNL ने SBI के साथ मिलकर एक ऐसा मोबाइल वॉलेट लॉन्च किया है, जिसका इस्तेमाल किसी भी मोबाइल फोन से किया जा सकेगा। आइए जानते हैं क्या है इसकी खासियत।

नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ मिलकर 'SBI MobiCash' नाम का एक प्रीपेड मोबाइल वॉलेट शुरू किया है। इसका इस्तेमाल करके अपने मोबाइल पर ही बैंकिंग ट्रांजैक्शन की जा सकती हैं। इस वॉलेट के लॉन्च की घोषणा बुधवार को बीएसएनएल के केरल सर्कल के चीफ जनरल मैनेजर आर. मनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की। इस वॉलेट की सबसे खास बात यह है कि इसे न सिर्फ स्मार्टफोन, बल्कि किसी फीचर फोन से भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा।

bsnl mobile wallet BSNL ने SBI के साथ मिलकर लॉन्च किया खास मोबाइल वॉलेट, किसी भी फोन से कर सकेंगे इस्तेमाल
ये भी पढ़ें- जीमेल का इस्तेमाल करने वाले सावधान, इस नए तरीके से हैक किए जा रहे हैं आपके अकाउंट, जानिए कैसे बचें

बीएसएनएल के इस 'SBI MobiCash' वॉलेट से आप कई तरह की बैंकिंग ट्रांजैक्शन कर सकते हैं, जैसे पैसे जमा करना, पैसे निकालना, पैसे ट्रांसफर करना (वॉलेट से वॉलेट में, वॉलेट से एसबीआई बैंक अकाउंट में, वॉलेट से किसी अन्य बैंक अकाउंट में), मोबाइल रिचार्ज करने के लिए (बीएसएनएल प्रीपेड) और बिल का भुगतान (बीएसएनएल लैंडलाइन और पोस्टपेड)। हालांकि, अभी इस वॉलेट से सिर्फ बीएसएनल का फोन ही रिचार्ज किया जा सकता है या फिर सिर्फ उसी के बिल का भुगतान किया जा सकता है, लेकिन भविष्य में बिजली का बिल और पानी के बिल को भी इस वॉलेट से जोड़ा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+