Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रिलायंस जियो के साथ-साथ एयरटेल को भी टक्कर, वोडाफोन दे रहा 4 गुना अधिक इंटरनेट

वोडाफोन ने एक नया ऑफर शुरू किया है, जिसके तहत वह 4 गुना इंटरनेट दे रहा है। इस ऑफर में कुल 7 प्लान लाए गए हैं, जो जियो और एयरटेल को टक्कर दे रहे हैं।

नई दिल्ली। इन दिनों रिलायंस जियो ही नहीं, बल्कि भारती एयरटेल भी अन्य टेलिकॉम कंपनियों को अपने शानदार ऑफर के जरिए टक्कर दे रही है। इनसे मुकाबला करने के लिए वोडाफोन एक ऐसा प्लान लेकर आया है, जो न सिर्फ एयरटेल से सस्ता है, बल्कि रिलायंस जियो से भी सस्ता है। वोडाफोन अपने इस प्लान के तहत अपने वोडाफोन ग्राहकों को महज 150 रुपए में 1जीबी इंटरनेट डेटा ऑफर कर रहा है और सिर्फ 250 रुपए में ही 4जीबी इंटरनेट डेटा दे रहा है। कंपनी का यह ऑफर फिलहाल सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए है।

vodafone रिलायंस जियो के साथ-साथ एयरटेल को भी टक्कर, वोडाफोन दे रहा 4 गुना अधिक इंटरनेट
ये भी पढ़ें- ATM से हुई नोटों की बारिश, 3500 की जगह निकले 70000 रुपये

कौन-कौन से हैं प्लान?
कंपनी ने अपने नए ऑफर के तहत कुल 7 प्लान निकाले हैं। ये प्लान हैं 150 रुपए में 1 जीबी, 250 रुपए में 4 जीबी, 350 रुपए में 6 जीबी, 450 रुपए में 9 जीबी, 650 रुपए में 13 जीबी, 999 रुपए में 22 जीबी और 1500 रुपए में 35 जीबी। कंपनी ने कहा है कि पहले ग्राहक 1 जीबी और 10 जीबी डेटा के 4जी पैक खरीदने के लिए जितने पैसे खर्च करते थे, अब वह उसी पैसे में क्रमशः 4 जीबी और 22 जीबी इंटरनेट डेटा खरीद सकते हैं। वोडाफोन अपने इन नए डेटा पैक को 4X डेटा पैक कह रहा है। ये नए डेटा पैक कंपनी की वेबसाइट से ऑनलाइन भी खरीदे जा सकते हैं और किसी वोडाफोन स्टोर से भी खरीदे जा सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+