Madhuri Dixit with Tim Cook: 'धक-धक' गर्ल संग कुक ने की वड़ा पाव पार्टी, वायरल तस्वीर देख डोला लोगों का दिल
Apple Store: एप्पल के सीईओ टीम कुक ने आज मुंबई में पहला एप्पल स्टोर लॉन्च किया है। यह स्टोर 20,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है।

Madhuri Dixit with Tim Cook: एप्पल के सीईओ टीम कुक इन दिनों मुंबई में मेहमान हैं, वो इंडिया में एप्पल स्टोर लॉन्च करने वाले हैं और इस वजह से वो इन दिनों इंडिया में है। दुनिया के लोकप्रिय हस्तियों में से एक टीम कुक को बहुत लोग अपना आदर्श मानते हैं लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि टीम कुक भारतीय अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के बहुत बड़े फैन हैं इसलिए मुंबई पहुंचते ही उन्होंने माधुरी संग वड़ा पाव की पार्टी की, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर
कुक संग वड़ा पाव खाते हुए तस्वीर खुद बॉलीवुड की धक-धक गर्ल ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, जो कि वायरल हो रही है। फोटो में माधुरी और कुक के हाथों में वड़ा पाव है और दोनों ही किसी बात पर जोर-जोर से हंस रहे हैं।
अपने-अपने क्षेत्र को दो महान लोग
माधुरी ने फोटो शेयर करते हुए बड़ा ही खूबसूरत सा कैप्शन भी लिखा है कि 'Can't think of a better welcome to Mumbai than Vada Pav!'
'आखिर कुक किसके फैन? '
माधुरी और कुक की तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इस फोटो को 'खूबसूरत 'कहा है तो किसी ने लिखा-'अपने अपने क्षेत्र को दो महान लोग।' तो किसी ने पूछा-'आखिर कुक किसके फैन? '
कुक ने भी दिया रिएक्शन
आपको बता दें कि माधुरी की तस्वीर पर कुक ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा है कि 'थैंक्यू माधुरी दीक्षित, मुझे वड़ा पाव से रूबरू करवाने के लिए यह बहुत टेस्टी था!'
मुंबई में लॉन्च एप्पल स्टोर
मालूम हो कि एप्पल का स्टोर दिल्ली और मुंबई दो जगह होगा। आज मुंबई में ये लॉन्च हो गया है। कंपनी के सीईओ टीम कुक ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्टोर का उद्घाटन किया है। कुक ने कस्टमर्स का स्वागत बड़ी ही जिंदादिली के साथ किया। उन्होंने खुद ही ग्राहकों के लिए गेट खोला और लोगों के साथ सेल्फी क्लिक करवाई।
पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे कुक
आपको बता दें कुक बुधवार को दिल्ली पहुंचेगे और पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि आईटीक्षेत्र में एप्पल ने अपने शानदार 25 साल पूरे किए हैं और इसी का जश्न वो मना रही है, भारत में उसने काफी बड़ा इनवेस्टमेंट किया है।
कुक ने की भारत की तारीफ
मालूम हो दिल्ली में एप्पल का स्टोर 20 अप्रैल को साकेत लॉन्च होने वाला है। इससे पहले टीम कुक ने इंडिया की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था कि 'हिंदुस्तान में अपार ऊर्जा है, जो कि अविश्वसनीय है। यहां की संस्कृति काफी प्रभावी है और इसलिए हम यहां पर काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं, हमारा मकसद मानवता की सेवा करना और सबकी लाइफ को बेहतर करना है और इसी उद्देश्य से हम भारत में दो एप्पल स्टोर लॉन्च करने जा रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications