Budget 2023:बजट से पहले इंडस्ट्री एक्सपर्ट से सुझाव के लिए आज से बैठकें करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
Budget 2023 Nirmala Sitharaman: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2023-24 के आम बजट के लिए सुझावों को लेकर आज से बैठकों का दौर शुरू करने जा रही हैं। वित्त मंत्री उद्योग मंडलों, बुनियादी ढांचा क्षेत्र और पर्यवारण विशेषज्ञों के साथ यह बैठकें करेंगी। अगले साल फरवरी माह में देश का अगला आम बजट पेश किया जाएगा, ऐसे में वित्त मंत्री इस बजट से पहले अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ बैठक करेंगी और उनसे बजट को लेकर सुझाव लेंगी। वित्त मंत्रालय की ओर से एक ट्वीट करके इसकी जानकारी दी गई है। जिसमे कहा गया है कि यह बैठकें वर्चुअल होंगी, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अलग-अलग करेंगी। वित्त मंत्री इंडस्ट्री के विशेषज्ञों, क्लाइमेट चेंज और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ दो ग्रुप में यह बैठक करेंगी।

वित्त मंत्री पहले चरण में कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों से चर्चा करेंगी। इसके बाद वह दूसरे चरण में इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लाइमेट चेंज से जुड़े लोगों से बातचीत करेंगी। भारतीय उद्योग परिसंघ यानि CII ने पहले ही आगामी बजट को लेकर अपने सुझाव को सरकार के पास भेज दिया है। सीआईआई ने आयकर दरों को घटाने का सुझाव दिया है। सीआईआई के अध्यक्ष संजीव बजाज ने कहा कि सरकार को आयकर कम करने पर विचार करना चाहिए।
Recommended Video
आगामी बजट को तैयार करने के लिए वित्त मंत्रालय की कवायद अब शुरू हो चुकी है। ऐसे में देश की निगाहें आगामी आम बजट पर है। भारत में जिस तरह से पिछले कुछ समय से महंगाई की मार लोगों पर है, हर किसी को आगामी बजट से काफी उम्मीद है। लोगों को उम्मीद है कि इस बार के बजट में आयकर की दरों को घटाया जा सकता है। ऐसे में देखे वाली बात है कि क्या इस बार के आम बजट में किसी तरह की राहत दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications