Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'RBI गवर्नर के रूप में विफल रहे रघुराम राजन', वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अब तक का सबसे बड़ा हमला

FM Nirmala Sitharaman Targets Raghuram Rajan: केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ बोलने वाले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा जवाबी हमला बोला है। वित्त मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व आरबीआई प्रमुख रघुराम राजन अपने कर्तव्‍यों को पूरा करने में विफल रहे हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण में हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि देश में जब बैंकिंग सिस्‍टम संकट परेशानी में था और उस वक्त रघुराम राजन ने उस पर बिल्कुल ध्‍यान नहीं दिया।

Finance Minister Nirmala Sitharaman

बैंकों की रक्षा करने में विफल रहे-वित्त मंत्री

एक टीवी इंटरव्यू में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि रघुराम राजन आरबीआई प्रमुख के रूप में बैंकों की रक्षा करने में विफल रहे। आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के खिलाफ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह अब तक का सबसे बड़ा जवाबी हमला है।

'अपने कर्तव्यों को पूरा नहीं किया'

दरअसल, 2024 के लिए अपना अंतरिम बजट पेश करने के बाद बिजनेस टुडे को दिए एक इंटरव्यू में वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर के रूप में राजन विफल रहे हैं। उन्होंने बैंकिंग नियामक के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा नहीं किया।

'अर्थशास्त्री होते हैं या फिर राजनेता...'

वित्त मंत्री ने कहा, "बैंक परेशानी में थे, क्योंकि नियामक दूसरी तरफ देख रहे थे और फोन कॉल बैंकों को जा रहे थे।" उन्होंने कहा कि रघुराम राजन को बैंकों को नियम बताने चाहिए थे और उन्हें बाहरी दबाव से बचाना चाहिए था। निर्मला सीतारमण के मुताबिक, राजन को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह हर बार बोलते समय किसी अर्थशास्त्री होते हैं या फिर राजनेता की टोपी पहनकर बोलते हैं।

जानिए रघुराम राजन का हालिया बयान

आपको बता दें कि हाल ही में रघुराम राजन ने अपने एक बयान में कहा था कि भारत को विकसित देश बनने के लिए 9 से 10 फीसदी जीडीपी ग्रोथ का टारगेट रखना चाहिए। अपने बयान में राजन ने कहा था कि अगर भारत मौजूदा रेट से ग्रोथ करता है तो 2047 तक विकसित देश की कैटेगरी में नहीं आ पाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+