नहीं कमजोर हो रहा भारतीय रुपया, वित्त मंत्री ने कहा-दूसरी करेंसी के मुकाबले रुपए का प्रदर्शन बेहतर
नहीं कमजोर हो रहा भारतीय रुपया, वित्त मंत्री ने कहा-दूसरी करेंसी के मुकाबले रुपए का प्रदर्शन बेहतर
नई दिल्ली। पिछले कुछ वक्त से डॉलर के मुकाबले गिरते भारतीय रुपए ने सबकी चिंता बढ़ रखी है। रुपए डॉलर के मुकाबले गिरकर 80 रुपए तक पहुंच गया, लेकिन आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में जबाव दिया कि रुपए में कोई गिरावट नहीं आ रही है। मंगलवार को वित्त मंत्री ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में कोई गिरावट नहीं आई है। रुपए कमजोर नहीं हुआ है।

राज्यसभा में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि रुपए अपने स्वाभाविक स्थिति में है, उसमे ंकोई गिरावट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि भारतीय रुपए ने अन्य देशों की करेंसी के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। दरअसल तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने संसद में सवाल उठाया कि भारतीय रुपया पिछले छह महीनों में 34 फीसदी तक गिर चुका है। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल करते हुए कहा कि भारतीय रुपए की कमजोर स्थिति के कारण विदेशी भंडार गिरकर 572 बिलियर डॉलर पर पहुंच गया।
जिसके जवाब में वित्त मंत्री ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और केंद्र सरकार दोनों स्थिति पर नजरें बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय रुपए दूसरे देशों की करेंसी की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। वित्तमंत्री ने कहा कि भारत की करेंसी जो उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं, वो डॉलर के मूवमेंट के चलते दिखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि यूएस फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से रेट में बढ़ोतरी के कारण दूसरी करेंसी पर असर पड़ा है, लेकिन उनकी तुलना में हम बचे हुए हैं। मंगलवार को भारतीय रुपए में तेजी देखने को मिली और रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 78.94 प्रति डॉलर पर पहुंच गया ।












Click it and Unblock the Notifications