आर्थिक मंदी पर निर्मला सीतारमण ने कहा-बहस में नहीं पड़ना चाहती, सिर्फ अपना काम कर रही हूं
आर्थिक मंदी पर निर्मला सीतारमण ने कहा-बहस में नहीं पड़ना चाहती, सिर्फ अपना काम कर रही हूं
नई दिल्ली। देश की सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने में लगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब हुई। निर्मला सीतारमण ने सुस्त अर्थव्यवस्था पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वो किसी बहस में नहीं पड़ता चाहती है बल्कि सिर्फ अपना काम कर रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि इकोनॉमी की चिंता सबको है। मैं सिर्फ अपना काम कर रही हूं।

जीएसटी दरों को बढ़ाने पर पूछे गए सवाल पर वित्त मंत्री ने कहा कि मेरे कार्यालय को छोड़ हर जगह इसकी चर्चा है। उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक होने वाली । कहा जा रहा है कि कमाई बढ़ाने के लिए जीएसटी दरों में बदलाव किया जा सकता है, लेकिन वित्त मंत्री ने इस बारे में कोई संकेत नहीं दिए।
वहीं प्याज की बढ़ी कीमतों को लेकतर उन्होंने कहा कि कई जगह दाम कम होने लगे हैं, सरकार प्याज आयात कर रही है.। उन्होंने कहा कि इकोनॉमी को बूस्ट करने के लिए सरकार कई फैसले ले रही है। वहीं मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाई और कहा कि 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी की ओर आगे बढ़ रही है। देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की रणनीति तैयार है। उन्होंने कहा कि क्रेडिट गांरटी स्कीम के तहत 17 प्रस्तावों को मंजूरी दी जा चुकी है। वहीं 2 महीने के भीतर PSUs के 61 हजार करोड़ का बकाया चुकाया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications