फेसबुक की महिला कर्मचारी कार में बिताती है रात, जानिए क्यों
नई दिल्ली। इन दिनों सिलकॉन वैली में 'फेसबुक' की एक ऐसी महिला कर्मचारी है, जो अपनी कार में ही अपनी रातें गुजार रही है। दरअसल, यह महिला अपना घर ले पाने में असमर्थ है, जिसके चलते महिला ने अपनी कार को ही अपना घर बना दिया है। आपको बता दें कि इस महिला के बाल, कार और कुत्ता सभी गुलाबी (पिंक) रंग के हैं, जिसके चलते इसे पिंकी कहकर बुलाते हैं। हालांकि, उनका असल नाम पार्शा है।

महिला अपना घर नहीं ले पा रही है क्योंकि एक तो उसकी सैलरी कम है और दूसरा वह पहले से ही शिक्षा और चिकित्सा के कर्ज तले दबी हुई है। सिलिकॉन वैली बिजनेस जर्नल के अनुसार उत्तरी कैलिफोर्निया के पास में एक बेडरूम घर का औसत किराया करीब 2300 डॉलर प्रति माह है। पार्शा दो बच्चों की मां हैं और वह इतना महंगा घर किराए पर नहीं ले पा रही हैं, जिसके चलते अपनी कार को ही घर की तरह इस्तेमाल कर रही हैं।
पार्शा ने अभी तक अपनी स्थिति के बारे में अपने किसी सहकर्मी को नहीं बताया है, क्योंकि उन्हें डर था कि इस वजह से उनके काम पर असर पड़ सकता है और उन्हें नीचा देखना पड़ सकता है। वह बोलीं कि अगर ऑफिस में इस बात का पता चला तो उन्हें अचम्भा होगा कि मैं किस तरह से गुजर-बसर कर रही हूं। पार्शा के बारे में पूछने पर फेसबुक ने कहा कि वह कंपनी की कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि कंपनी से जुड़े एक ठेकेदार के लिए काम करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications