Coronavirus संकट के बीच इस कंपनी ने किया कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान

नई दिल्ली। पूरा विश्व कोरोना वायरस के संकट से घिरा हुआ है। वायरस की चपेट में आने की वजह से अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। शेयर बाजार लगातार गिर रहे हैं। जहां एक ओर कोरोना वायरस की वजह से इकोनॉमी हिल गई है तो वहीं दूसरी ओर इस संकट के बीच फेसबुक ने अपने कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है।

 Facebook CEO Mark Zuckerberg give employees $1,000 and 6 month bonuses as coronavirus assistance

दरअसल कोरोना वायरस की वजह से कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फॉम होम करने के लिए कहा है। इस बीच फेबुक ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा तो दी है , साथ ही साथ उनकी मदद के लिए उन्हें 6 महीने का बोनस देने की बात कही है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने अपने स्टाफ को एक इंटर्नल नोट भेजा है, जिसमें सभी कर्मचारियों को बोनस देने की बात कही है। फेसबुक के पास करीब 45000 कर्मचारी है। स्थायी कर्मचारियों के अलावा कंपनी के पास कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर भी कर्मचारी काम करते हैं।

कंपनी ने कोरोना वायरस के चलते कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। वहीं कर्मचारियों की मदद के लिए उन्हें लगभग 74000 रुपए बोनस के तौर पर देने की बात कही है। इसके अलावा फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने ऐलान किया कि वह कोरोना वायरस से प्रभावित होने वाले छोटे बिजनेस की मदद के लिए उन्हें 739 करोड़ रुपए की सहायता देंगे। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से फेसबुक के शेयर में 28 फीसदी तक की गिरावट आई है। फेसबुक के अलावा वर्ल्डडे नाम की कंपनी ने भी कर्मचारियों को 2 हफ्ते की सैलरी बोनस के तौर पर देने का ऐलान किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+