मध्यम वर्ग को मिल सकती है 'Income Tax' छूट

tax-rebate-union-budget
बेंगलोर। दस जुलाई को आम बजट पेश होने वाला है कहा जा रहा है कि आम मध्यम वर्ग को राहत मिल सकती है। भले ही महंगाई से आम मध्यम वर्ग की हालत खराब है लेकिन खबर है कि आम बजट में टैक्स में छूट देकर मोदी सरकार आम मध्यम वर्ग को खुस कर सकती है।

धारा 80सी के तहत यह मिलती है छूट

अभी छूट सीमा 1 लाख रुपये है। इसको बढ़ाकर 2 लाख किया जा सकता है। आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत दी जाने वाली इस छूट में होम लोन वापसी (मूलधन), 5 साल या अधिक समय कि फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट (एफडी), भविष्‍य निधि (पीएफ) व जीवन बीमा करवाने के लिये दिये गये प्रीमियम आदि शामिल किये जाते हैं।

टैक्‍स में होगी बड़ी राहत

अगर वित्‍त मंत्री अरुण जेटली यह सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 2 लाख कर दें तो सालाना दस लाख रुपए से अधिक कमाने वाले लोगों को तीस हजार रुपए की बचत होगी। पांच लाख से दस लाख तक सालाना आय वाले लोग बीस हजार रुपए तक का टैक्स बचा सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+