दिवालिया के कगार पर एस्सार स्टील, प्रमोटर्स ने दूसरी बार की बोली खारिज करने की अपील
दिवालिया के कगार पर एस्सार स्टील,दूसरी बार की बोली खारिज करने की अपील
नई दिल्ली। दिवालिया होने के कगार पर खड़ी एस्सार स्टील के प्रमोटर ने एक बार फिर से बोली खारिज करने की अपील की है। एस्सार स्टील एशिया होल्डिंग्स लिमिटेड ने आर्सेलर मित्तल के 42,000 करोड़ रुपए की बोली को नामंजूर करने की अपील की है।

ईएसएएचएल के पास एस्सार स्टील के 72% शेयर हैं। कंपनी ने मंगलवार को नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल में याचिका दायर कर गंभीर आरोप लगाए।
आर्सेलर के प्रमोटर ने आरोप लगाया कि लक्ष्मी मित्तल ने अपने भाइयों की डिफॉल्टर कंपनियों से संबंध होने की बात छिपाई। इस मामले में अब जवाब मांगा गया है, जिसकी अगली सुनवाई 13 मई को होगी।अपने आरोप में प्रमोटर्स ने आरोप लगाया कि मित्तल जीपीआई टेक्सटाइल्स, बालासोर अलॉयज और गोंटरमन पीपर्स में प्रमोटर थे, जो उनके भाई की हैं। इनके कर्ज को बैंक एनपीए घोषित कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications