Alert: EPFO की 6 करोड़ खाताधारकों को चेतावनी, ये गलती आपके पीएफ खाते से उड़ा सकती है पैसे

Recommended Video

    EPFO ने 6 करोड़ लोगों को चेताया, थोड़ी सी लापरवाही से आपका PF खाता हो सकता है खाली |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने खाताधारकों को चेतावनी जारी की है। ईपीएफओ ने कहा है कि अगर खाताधारकों ने सावधानी नहीं बरती तो उनको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। ईपीएफओ ने कहा है खाताधारक फर्जी कॉल्स से सावधान रहें अन्यथा, फोन पर पर्सनल डिटेल साझा करने से पीएफ खाते से पैसे उड़ सकते हैं।

    फर्जी पीएफ कर्मचारी बनकर कॉल करने वालों से रहें सावधान

    फर्जी पीएफ कर्मचारी बनकर कॉल करने वालों से रहें सावधान

    ईपीएफओ ने खाताधारकों से अपील की है कि वे किसी तरह की निजी जानकारी कॉल पर साझा ना करें, नहीं तो इस कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। ईपीएफओ ने ट्वीट कर 6 करोड़ से ज्यादा खाताधारकों से कहा है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कभी भी आपसे कोई पर्सनल जानकारी साझा करने को नहीं कहता है। इसके साथ ही ईपीएफओ बैंक में पैसे जमा करने को भी नहीं कहता है।

    फोन पर निजी जानकारी ना दें, वरना..

    फोन पर निजी जानकारी ना दें, वरना..

    ईपीएफओ ने कहा कि है कि अगर आपसे कोई कॉल कर निजी जानकारी जैसे पैन कार्ड, यूएएन या बैंक खाते की जानकारी मांगे तो सावधान हो जाएं, खाताधारक इस तरह के फर्जी कॉल से सावधान हो जाएं। बता दें कि यूएएन को आधार से भी लिंक कर दिया गया है। खाताधारक के पर्सनल डेटा के लीक होने या फ्रॉड को रोकने को लेकर क्लेम सेटलमेंट स्टेटस को चेक करने के लिए यूएएन आधारित इन्क्वायरी सिस्टम को केवल ईपीएफओ की वेबसाइट पर मेंबर पासबुक ऐप्लिकेशन के जरिए ही पहुंचा जा सकता है।

    पीएफ अकाउंट से गायब हो सकते हैं पैसे

    पीएफ अकाउंट से गायब हो सकते हैं पैसे

    इसमें आपको अपने यूजर आईडी और पासबुक से लॉगिन करना होता है, तब जाकर क्लेम सेटलमेंट स्टेटस मालूम हो पाता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ पेंशन से जुड़े एक नियम में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन पेंशन के लिए उम्र की सीमा को 58 साल से बढ़ाकर 60 साल करने का प्रस्ताव ला सकता है। इस तरह का विकल्प मिलने से खाताधारक को पेंशन फंड बढ़ाने का मौका मिलेगा, ईपीएफओ इसके अलावा अतिरिक्त बोनस देने पर भी विचार कर सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+