खुशखबरी: एक दिन में निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने बदला नियम
नई दिल्ली। नौकरीपेशा लोगों के लिए ईपीएफओ की ओर से अच्छी खबर आई है। खबर आपके पीएफ खाते से जुड़ी है। ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने आपनी बैठक में अहम फैसला करते हुए पीएफ फंड ट्रांसफर के संबंध में बड़ा फैसला किया है। ये फैसला आपके लिए फायदे की खबर हैं। इस फैसले से अब आप अपने पीएफ खाते से जल्दी पैसा निकाल पाएंगे। इस फैसले का फायदा ईपीएफओ के 4.5 करोड़ खाताधारकों को होगा। आइए आपको इस फैसले के बारे में पूरी जानकारी देते हैं....

अब जल्दी निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा
सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक में श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार भी शामिल हुए। इस बैठक में अहम फैसला लेते हुए ईपीएफओ अब एक ही दिन में एनपीसीआई के जरिये पीएफ निकासी को मंजूरी दे दी। इस फैसले के बाद पीएफ फंड को खाताधारक आसानी से निकाल सकेंगे।

एनपीसीआई पर अहम फैसला
सीबीटी की बैठक में अहम फैसला लेते हुए नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ करार को मंजूरी दे दी गई। इस फैसले के बाद पीएफ भुगतान के लिए एक केंद्रीय व्यवस्था बनाई जाएगी। इस फैसले के बाद खाताधारक एक ही दिन में ईपीएफओ के एनपीसीआई के जरिये अपना पैसा निकाल सकेंगे।

क्या है नियम
अब तक के नियम के मुताबिक ईपीएफओ एक विकेंद्रीकृत व्यवस्था पर काम करता है। इस व्यवस्था में ईपीएफओ को लेनदेन के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ता है। इस व्यवस्था में वक्त के साथ- साथ खर्च भी ज्यादा होता है। ऐसे में ईपीएफओ ने एनपीसीआई को अपनाने का फैसला किया, जो अब लेन-देन की प्रक्रिया को आसान बनाएगा और पीएफ निकासी में आसानी होगी। इस अहम फैसले के साथ-साथ सीबीटी ने इक्विटी निवेश के मूल्यांकन और लेखा नीति को भी मंजूरी दी है।












Click it and Unblock the Notifications