कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले, पेंशन सीमा बढ़ी

बेंगलोर। कर्मचारियों की तो बल्ले-बल्ले होने वाली है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने यह फैसला किया है कि अंशधारकों को अक्टूबर से कम से कम एक हजार रुपए तो पेंशन दी ही जाएगी। ईपीएफओ ने यह सीमा निर्धारित कर दी है। जानकारी के मुताबिक जिसक कर्मचारी की सैलरी महीने की पंद्रह हजार है उसे कम से कम पेंशन तो एक हजार दी ही जाएगी।

epfo

यही नहीं, इसके अलावा सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद ईपीएफओ के लाभ पाने के लिए न्यूनतम मासिक वेतन की सीमा को बढ़ाकर 15,000 की गई है। कहा जा रहा है कि यह फैसला एक सितंबर से लागू हो जाएगा।

लाखों कर्मचारियों को होगा फायदा

इस आदेश के बाद अब देश के करीब तीस लाख कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा। करीब तीस लाख कर्मचारियों को नए आदेश अनुसार पेंशन पा सकेंगे। जिससे कई कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ आई है। यह आदेश ऐसे समय में आया है जब पूरा देश महंगाई का दंश झेल रहा है। आपको बता दें कि ईपीएफओ का अंशधारक बनने की पात्रता के लिए वेतन सीमा को 6,500 रुपये मासिक से बढ़ाकर 15,000 कर दी गई है। जिससे लाखों की तादाद में ईपीएफओ के लाभ कर्मचारियों तक पहुंच पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+