पीएफ खाता धारकों को मिलेगी नई सुविधा, 20 दिसंबर से होगा फायदा
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन जल्द ही प्रोविडेंट फंड को एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर करने और उस पीएफ राशि को निकालने के नियम को आसान बनाने जा रही है।
नई दिल्ली। देश भर के पीएफ एकाउंट धारकों को जल्द ही एक और सुविधा मिलने जा रही है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन जल्द ही प्रोविडेंट फंड को एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर करने और उस पीएफ राशि को निकालने के नियम को आसान बनाने जा रही है।

इसी के चलते आज से 17 दिसंबर से इलेक्ट्रानिक चालान रिटर्न पोर्टल बंद कर दिया गया है। अब कर्मचारियों के अलग-अलग पीएफ एकाउंट नंबर को सदैव के लिए खत्म करके सिर्फ एक यूनिवर्सल एकाउंट नंबर दिया जाएगा। इसके लिए ईपीएफओ विभाग तैयारी में जुट गया है और एक यूनिवर्सल एकाउंट के लिए यूनिवर्सल ईपीएफओ पोर्टल को 20 दिसंबर को लांच किया जाएगा।
क्या होने वाला है फायदा
अब देश में जल्द-जल्द नौकरी बदलने वाले लोगों को अपनी पीएफ खाता ट्रांसफर कराने के झंझट से छुटकारा मिलेगा। साथ ही लोगों को अब नियोक्ता अलग-अलग पीएफ एकाउंट नंबर भी नहीं देंगे। अब नए सभी कर्मचारियों को सिर्फ एक यूएएन नंबर मिलेगा। जो हर जगह काम करता रहेगा। इस यूएएन खाते में कर्मचारी का केवाईसी शामिल होगा। पीएफ खाता धारक का इसमें बैंक एकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर भी लिंक कर दिया जाएगा। नए पोर्टल के शुरु होने के बाद कर्मचारी किसी भी शहर से अपना पीएफ एकाउंट ऑपरेट कर सकेगा।

पीएफ पर ब्याज दर तय करने के अगले दिन लांच होगा नया पोर्टल
ईपीएफओ अब यूएएन और ईसीआर दोनों पोर्टल के नए वर्जन लांच होंगे। अभी तक चालू इलेक्ट्रॉनिक चालान रजिस्ट्रेशन पोर्टल 17 दिसंबर को बंद कर दिया जाएगा और 20 दिसंबर को यूएएन का अगला पोर्टल लांच करेगा।
नियोक्ता और कर्मचारी दोनों को होगा फायदा
नया पोर्टल लांच होने के बाद नियोक्ता और कर्मचारी दोनों को एक ही जगह पर पीएफ खाते में जमा की गई राशि का हर विवरण मिल जाएगा। ऑनलाइन सिर्फ यूएएन खाते के जरिए कर्मचारी का पूरा विवरण उपलब्ध हो जाएगा। साथ ही यह बात भी साफ कर दी जाएगी कि बिना यूएएन खाते के अब ईपीएफओ को आपकी सैलरी से कटा हुआ पीएफ का पैसा नहीं मिल पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications