ईपीएफओ कर्मचारियों का पैसा बाजार में लगा देगा!
मुंबई। ईपीएफओ कर्मचारियों के पीएफ का पैसा बाजार में निवेश कर सकता है। इससे कभी बाजार में उतार चढ़ाव आया तो निवेश डूबने का खतरा मंडरा जाएगा। जिसके बाद ईपीएफओ आर्थिक रूप में कमजोर हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय श्रम मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पास ऐसा सुझाव आया है कि ईपीएफओ के पास जमा करोड़ों रुपए में से कुछ हिस्सा बाजार में नव रत्न कम्पनियों में निवेश के लिए लगाया जाए।
इस सुझाव पर श्रम मंत्री विचार कर रहे हैं। अगर इस पर सहमति बन गई तो पीएफ अंश का कुछ हिस्सा निवेश के लिए लगा दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबित ईपीएफओ के कुछ ट्रस्टी संगठन पीएफ का पैसा बाजार में निवेश करने के लिए कह रहे हैं। कुछ संगठनों ने श्रम मंत्री को बाजार में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने का सुझाव दिया है।
गौरतलब है कि गत दिन ही प्रधानमंत्री ने श्रमेव जयते योजना का शुभारंभ किया है। जिसमें ईपीएफओ से जुड़ी पीएफ की सारी परेशानियों का समाधान बताया जा रहा है।
इससे प्राइवेट कम्पनियों में काम करने वाले कर्मचारियों में खुशी लहर दौड़ गई थी। लेकिन शेयर बाजार में पीएफ का पैसा लगाने से उनकी खुशी को नजर लग सकती है।












Click it and Unblock the Notifications