इतने PF ब्याज पर कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले
बेंगलोर। कर्मचारी भविष्य निधि जितनी ब्याज दर आपके पीएफ में जमा धन पर देने वाली है उससे तो आपकी बल्ले-बल्ले होना तय है। ईपीएफों न्यासी बोर्ड ने अपनी बैठक में फैसला किया है कि 2014-15 वर्ष के दौरान आपको पीएफ पर 8.75 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से फायदा मिलेगा। इससे देशभर में लाखों कर्मचारियों को लाभ होना तय माना जा रहा है।

हालाकि ब्याज की यह दर पिछले साल की बराबर ही है। फिर भी यह ब्याज दर इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि गत दिनों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि महंगाई को देखते हुए पीएफ पर मिलने वाले ब्याज की दर घटाई जा सकती है।
केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त केके जालान ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में भविष्य निधि जमा पर 8.75 प्रतिशत ब्याज देने का फैसला किया गया है। ईपीएफओ से फिलहाल करीब 5 करोड़ अंशधारक कर्मचारी जुड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications