Elon Musk: महज 48 घंटे के भीतर छिना दुनिया के सबसे अमीर आदमी का ताज
कुछ दिन पहले एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने थे, लेकिन महज 48 घंटों के भीतर ही उनसे यह ताज छिन गया। एक दिन में उनकी 2 बिलियन डॉलर की संपत्ति घट गई। एलन मस्क की कुल संपत्ति में एक दिन के भीतर 1.91 बिलियन डॉलर की कमी

Elon Musk: दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी की लिस्ट में शामिल हो गए थे। लेकिन दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंचने के महज 48 घंटे के भीतर ही उनसे यह स्थान छिन गया है। फॉर्च्यून की रिपोर्ट के अनुसार टेस्ला और स्पेस एक्स के चीफ एलन मस्क कुछ समय के लिए दुनिया के नंबर-1 अमीर व्यक्ति बने थे। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार मस्क की कुल संपत्ति 187.1 बिलियन डॉलर है। फॉर्च्यून की ओर से जानकारी दी गई है कि टेस्ला के शेयर में बुधवार को 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद मस्क की संपत्ति में 2 बिलियन डॉलर की कमी हुई, जिसकी वजह से लुईस विटन के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।
एक दिन में डूबा 1.91 बिलियन डॉलर
एलन मस्क की कुल संपत्ति में एक दिन के भीतर 1.91 बिलियन डॉलर की कमी हुई और उनकी संपत्ति घटकर 184 बिलियन पहुंच गई। जिसकी वजह से अरनॉल्ट ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान फिर से हासिल कर लिया। अरनॉल्ट की कुल संपत्ति 186 बिलियन डॉलर है। गौर करने वाली बात है कि बर्नॉर्ड मस्क से पहले दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे। वहीं ट्विटर खरीदने के लिए मस्क ने टेस्ला में अपनी बड़ी हिस्सेदारी को बेचा था, जिसकी वजह से टेस्ला के दाम में 65 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।
कंपनी के शेयर में 100 फीसदी रिकवरी
लेकिन इस गिरावट के बाद टेस्ला ने एक बार फिर से 100 फीसदी की रिकवरी की, कंपनी में बड़ी संख्या में लोगों ने फिर से निवेश किया। लेकिन पिछले साल दिसंबर माह में मस्क के लिए एक बार फिर से हालात बदले। नवंबर 2021 और दिसंबर 2022 के बीच मस्क की कुल संपत्ति में 200 बिलियन डॉलर की गिरावट देखने को मिली, जिसे दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ा नुकसान माना जाता है। टेस्ला के शेयर में बड़ी गिरावट के चलते यह नुकसान देखने को मिला था। पिछले साल कंपनी का सबसे बुरा वर्ष था, जब कंपनी को 700 बिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा था। इसकी ब़ी वजह कोरोना महामारी और एलन मस्क का ट्विटर खरीदने का ऐलान था।
ट्विटर खरीदने के बाद चर्चा में
एलन मस्क खुद भी उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने ट्विटर खरीदने का ऐलान किया था। पिछले साल 33 बिलियन डॉलर में उन्होंने ट्विटर को खरीदा था। पिछले साल नवंबर माह में एलन मस्क ने ट्वीट करके लिखा था कि वह ट्विटर हर रोज 4 मिलियन डॉलर गंवा रहा है। इसके बाद उन्होंने कंपनी में बड़ी संख्या में छंटनी की, कंपनी के सीईओ समेत की कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। अभी तक कंनपी से तकरीबन 75 फीसदी यानि 7500 कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया है। हाल के दिनों में 2000 कर्मचारियों को बाहर किया गया।












Click it and Unblock the Notifications