भारत में शुरू होगी सुपरफास्ट इंटरनेट सर्विस, एलन मस्क कर रहे हैं सैटेलाइट इंटरनेट लाने तैयारी
भारत में शुरू होगी सुपरफास्ट इंटरनेट सर्विस, एलन मस्क कर रहे हैं सैटेलाइट इंटरनेट लाने तैयारी
नई दिल्ली। भारत में जल्द ही सुपरफास्ट इंटरनेट सर्विस की शुरुआत होने जा रही है। टेस्ला किंग एलन मस्क भारत में सैटेलाइट इंरनेट ब्रॉडबैंड सर्विस की संभावनाओं की तलाश कर रहे हैं। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस स्टारलिंक की शुरुआत करने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी भारत की बड़ी दूरसंचार कंपनियां जैसे रिलायंस जियो, एयरटेल से साझेदारी करने की संभावना तलाश रही है।

स्पेसएक्स में सैटेलाइट आधारित स्टारलिंक को भारत में लॉन्च की तैयारी शुरू कर दी है । कंपनी का फोकस खासकर ग्रामीण इलाकों पर हैं । कंपनी का कहना है कि उसे भारत से 5000 से अधिक प्री बुकिंग मिली है। कंपनी हर ग्राहक से 7350 रुपए ले रही है और सर्विस की टेस्टिंग यानी बीटा वर्जन के दौरान 50 से 150 मेगाबिट प्रति सेकंड की स्पीड से इंटरनेट उपलब्ध करवा रही है ।
कंपनी के कंट्री निदेशक संजय भार्गव के मुताबिक नीति आयोग द्वारा चरण-1 के तहत 12 आकांक्षी जिलों की पहचान की जा रही है, जिसके बाद ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर के साथ चर्चा शुरू होगी। संजय भार्गव ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें 100 प्रतिशत ब्रॉडबैंड योजना मिलेगी, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से काम होगा, हालांकि उन्होंने इस मार्ग में आने वाली परेशानियों की ओर भी इशारा किया।












Click it and Unblock the Notifications