आर्थिक मोर्चे पर दिखा लॉकडाउन में ढील का असर, अप्रैल-मई के मुकाबले जून में बढ़ा GST कलेक्शन
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते अर्थव्यवस्था की रफ्तार बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही मोदी सरकार को आर्थिक मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है। लॉकडाउन में ढील के बाद देश में आर्थिक गितिविधियों में तेजी आने से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन में भी बढ़ोतरी हुई है। जून महीने में जीएसटी संग्रह 90917 करोड़ रुपए रहा, हालांकि पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह 91 फीसदी ही है लेकिन कोरोना काल में यह अप्रैल और मई के मुकाबले काफी अधिक है। बता दें कि साल 2020 की पहली तिमाही में जीएसटी कलेक्शन पिछले वर्ष की तुलना में 59 प्रतिशत रहा है।
Recommended Video

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक जून में इकट्ठा किया गया कुल जीएसटी कलेक्शन 90917 करोड़ रुपए रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी 18980 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी 40302 करोड़ रुपए और राज्य जीएसटी 23970 करोड़ रुपए का है। वहीं, सरकार को उपकर के रूप में जून महीने में कुल 7665 करोड़ रुपए मिले। सरकारी आंकड़ों में बताया गया है कि इस महीने रेगुलर सेटलमेंट के रूप में 13325 करोड़ रुपए सीजीएसटी और 11117 करोड़ रुपए एसजीएसटी के रूप में सेटल किए हैं।
एसएमएस के जरिए अब आप भर सकेंगे जीएसटी रिटर्न
कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने मोदी ने टैक्स भरने वालों को राहत देने के लिए नई सुविधा उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। इस नई सुविधा के अंतर्गत अब आप मासिक जीएसटी रिटर्न एसएमएस के माध्यम से भर सकते हैं। लेकिन ये सुविधा सभी के लिए नहीं होगी ये सुविधा उन्हीं को मिलेगी जिनका शून्य जीएसटी (GST)होगा। उन्हें ही मासिक रिटर्न एसएमएस के जरिये जमा करने की सुविधा मिलेगी। .वे करदाता जो शून्य जीएसटी रिटर्न भरते थे उन्हें जीएसटीआर-3 बी (GSTR-3 B) फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: Ashadhi Ekadashi 2020: पत्नी के साथ सीएम ठाकरे ने की भगवान विठ्ठल की पूजा, मांगी देश को कोरोना मुक्त करने की दुआ
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें












Click it and Unblock the Notifications