अब हर गली में चलेगी डॉली की टपरी! आप भी बन सकते हैं वायरल चाय वाले के पार्टनर, जानिए कैसे लें फ्रेंचाइज़ी?
Dolly Chaiwala Business Model: नागपुर की गलियों से इंटरनेट पर धूम मचाने वाले डॉली चायवाला ने अब अपने ब्रांड को नेशनल लेवल पर उतारने का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया हैंडल @dolly_ki_tapri_nagpur पर हाल ही में की गई घोषणा में बताया गया कि अब डॉली चायवाला की फ्रैंचाइज़ी पूरे भारत में मिलने जा रही है वो भी स्टाइल और चाय के तड़के के साथ!
चाहे आप किसी चौराहे पर ठेला स्टाइल में चाय बेचने का सपना देख रहे हों, या फिर कैफे स्टाइल बिजनेस खोलना चाहते हों डॉली की ब्रांड ने तीन अलग-अलग मॉडल्स के ज़रिए फ्रैंचाइज़ी के दरवाज़े खोल दिए हैं।

फ्रेंचाइज़ी तीन फॉर्मेट्स में उपलब्ध है
नागपुर के सिविल लाइंस इलाके में अपने स्टाइलिश अंदाज़ और चाय के ठेले से इंटरनेट पर वायरल हुए डॉली चायवाला ने अब अपने बिज़नेस को ब्रांड में बदलने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। डॉली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज (@dolly_ki_tapri_nagpur) पर फ्रेंचाइज़ी की घोषणा करते हुए एक लिंक भी साझा किया है, जिसके ज़रिए इच्छुक लोग अप्लाई कर सकते हैं।
🔸 बेसिक ठेला/कार्ट मॉडल: ₹4.5 लाख से ₹6 लाख
🔸 स्टोर मॉडल: ₹20 लाख से ₹22 लाख
🔸 फ्लैगशिप कैफे मॉडल: ₹39 लाख से ₹43 लाख
इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट तेजी से वायरल हो गया।
कैसे करें अप्लाई?
डॉली चायवाला ने अपने एक और पोस्ट में कहा है कि, 'यह भारत का पहला वायरल स्ट्रीट ब्रांड है और अब... यह एक बिज़नेस अवसर है। ठेले से लेकर फ्लैगशिप कैफे तक, हम पूरे देश में लॉन्च कर रहे हैं और ऐसे असली लोगों की तलाश में हैं जिनके पास असली जुनून हो इस सपने को आगे ले जाने के लिए। अगर आपने कभी कुछ बड़ा, कुछ देसी, और कुछ वाकई में यादगार बनाने का सपना देखा है तो यही है आपका मौका। सीमित शहर, लेकिन चाय अनलिमिटेड। आवेदन अब खुले हैं। Application के लिए Mail Id [email protected]।
Who is Dolly Chaiwala- डॉली चायवाला कौन हैं?
- नागपुर के प्रसिद्ध चायवाले डॉली चायवाला, असल में सुनील पटेल, का जन्म 27 दिसंबर 1998 को हुआ था।
- उन्होंने कम उम्र से ही अपने परिवार के चाय के ठेले पर काम करना शुरू किया।
- आज वे ना सिर्फ ऑफ़लाइन बल्कि ऑनलाइन भी सुपरस्टार बन चुके हैं।
- इंस्टाग्राम पर उनके 4.5-5 मिलियन फॉलोअर्स
- यूट्यूब पर 1.5-2 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स।
- उनका स्टाइलिश अंदाज़-तीखी चाय बनाने की स्टाइल, चौड़े गॉगिल्स, और स्वैग-ने उन्हें स्थानीय ठेले से व्यक्तित्व और ब्रांड बना दिया।
उनकी आमदनी और प्रभाव
रोजाना लगभग 350-500 कप चाय, जिससे उन्हें ₹2,450-3,500 की आय होती है।
सोशल मीडिया और ब्रांड डील्स से भी अच्छी इनकम होती है। नेट वर्थ लगभग ₹10 लाख से लेकर ₹15 करोड़ बताया जा रहा है। हालांकि रिपोर्ट्स में अंतर है।
ये भी पढ़ें Business Ideas For Women: इन बेहतरीन आइडियाज के साथ घर से शुरू करें अपना रोजगार












Click it and Unblock the Notifications