Diwali offer: 64 GB वाले इस फोन पर मिल रहा है 48 % का डिस्काउंट, जानिए कीमत
नई दिल्लीः त्योहारों का सीजन चल रहा है। अगले सप्ताह दिवाली आने वाली है। इस मौके पर कंपनियों अपनी चीजों को बेचने के लिए डिस्टकाउंट दे रही हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए अमेजन भी पीछे नहीं है। Lenovo Z2 Plus (Black) पर 48 फीसदी डिस्काउंट चल रहा है। इस फोन की कीमत मार्केट में 19999 रुपये है, लेकिन दिवाली ऑफर में कंपनी ये फोन आपको 9500 रुपये में दे रही है।


10 हजार से भी कम है कीमत
अगर आप Lenovo Z2 Plus (Black) फोन की पमेंट American Express cards से करते हैं तो आपको 10 फीसदी का डिस्काउंट भी मिलेगा। ये फोन की दो मैमोरी में मिलेगा 32 जीबी और 64 जीबी। कंपनी इस फोन पर एक साल की गारंटी भी दे रही है।

फोन को EMI पर भी लिया जा सकता है
इस फोन की सेल 12 अक्टूबर शाम सात बजे(लगभग) तक ही है। उसके बाद इस फोन पर मिलने वाला ऑफर बंद हो जाएगा। इस फोन पर कई बैंक EMI की सुविधा भी दे रही है। अगर आप इस फोन को किस्तों पर लेना चाहते हैं तो हर महीने 499 रुपये देने होंगे।

ब्लैक कलर में मिलेगा फोन
इस फोन का वजन 150 ग्राम है। साथ ही फोन की रैम काफी प्रभावित करने वाली है। इस फोन की रैम 4 जीबी है जो आपको इस रैंज के कम ही फोनों पर मिलती है। अभी ये फोन आपके केवल ब्लैक कलर में ही मिलेगा। इस फोन का मॉडल Lenovo Z2 Plus है। फोन के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप Amezon वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications