Dhanteras 2024: सोने के चढ़े दाम लेकिन ज्वैलरी खरीदने की मची होड़, गुलजार हैं बाजार
सोने की कीमतों में उछाल के बावजूद, धनतेरस के मौके पर लोगों में आभूषणों के खरीदने की होड़ मची है। बिक्री के 30,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने का अनुमान है, फिलहाल बाजारों में भारी रौनक देखी जा रही है।
टाटा एसेट मैनेजमेंट के तपन पटेल ने कहा कि दिवाली-धनतेरस पर सोना खरीदने की परंपरा है इसी वजह से आज लोगों के लिए मनी से ज्यादा वैल्यू मायने रखते हैं।

सोने की कीमत में उछाल है तो वहीं इसके विपरीत, चांदी के दामों में थोड़ी गिरावट देखी जा रही है।
खुदरा विक्रेता तो आज सोने-चांदी की 10-20% की बिक्री वृद्धि का अनुमान है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) का मानना है कि चांदी अपने औद्योगिक अनुप्रयोग और सुरक्षित निवेश के रूप में अपनी स्थिति के कारण सोने से बेहतर प्रदर्शन कर सकती है, दोनों धातुओं की कीमतों में निकट भविष्य में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
धनतेरस 2024
धनतेरस धन और समृद्धि की देवी देवी लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे सौभाग्य और समृद्धि लाती हैं। इसके अतिरिक्त, माँ लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की पूजा करना धन और समृद्धि के महत्व को दर्शाता है। यह दिन दिवाली उत्सव की शुरुआत और घरों, मन और आत्मा को शुद्ध करने का कार्य भी दर्शाता है। ऐसा माना जाता है कि आज के दिन सोना-चांदी खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।












Click it and Unblock the Notifications